Bigg Boss 19 कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद पर भड़के कुमार सानू के बेटे, बोले- शादीशुदा मर्दों के साथ या जो भी हाथ लगा...
कुनिका सदानंद इन दिनों 'बिग बॉस 19' के घर में धमाल मचा रही हैं। कुनिका 90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस रही हैं। वह शो में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे कर रही हैं। इतना ही नहीं कुनिका के कई पुराने इंटरव्यू की क्लिप्स भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
हाल ही में कुनिका का एक पुराने इंटरव्यू का क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह कह रही हैं कि बॉलीवुड में बलात्कार नहीं होता है क्योंकि महिलाएं निर्देशकों और मेकर्स को खुद हिंट देती हैं। इंटरव्यू में वह कुमार सानू के साथ अपने रिश्ते पर भी बोली थीं।
वहीं अब कुनिका के इस इंटरव्यू पर कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू ने कमेंट किया है। जान ने कुनिका के वीडियो पर कमेंट करते लिखा, 'उन्होंने पूरी जिंदगी खुद ऐसा किया। शादीशुदा मर्दों के साथ और जिस किसी के भी साथ वह हाथ लगा सकती थीं। मुंह खोलना नहीं है ज्यादा, बहुत धोतिया खुल जाएंगी फिर।'
कुनिका सदानंद सिंगर कुमार शानू के साथ छह साल लंबे रिश्ते में थे, जबकि वह शादीशुदा थे। दोनों का रिश्ता बहुत टॉक्सिक था। कुनिका सदानंद ने दो शादियां रचाई लेकिन दोनों ही असफल रही।