1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. varun dhawan and anushka sharma in sui dhaga

अनुष्का और वरुण ऐसे ले रहे मानसून का मज़े, देखें वीडियो

वरुण धवन
जल्द ही वरुण धवन और अनुष्का शर्मा फिल्म 'सुई धागा' में साथ नज़र आने वाले हैं। दोनों फिल्म की शूटिंग में लंबे समय से लगे हुए हैं। हालांकि शूटिंग लगभग खत्म होने वाली है इसलिए सेट पर मस्ती चल रही है। 
 
मानसून के मौसम में बॉलीवुड भी बहुत एंजॉय कर रहा है। कोई छाता लेकर तो कोई बारिश में भीगकर, मज़े तो सभी ले रहे हैं। वही 'सुई धागा' के एक्टर्स वरुण धवन और अनुष्का शर्मा भी पाने तरीके से एंजॉय कर रहे हैं। सादी साड़ी पहने अनुष्का और पेंट शर्ट पहने वरुण दोनों भुट्टे का मज़ा ले रहे हैं। 
 
दोनों ने इसका एक वीडियो भी बनाया है जो वरुण ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें अनुष्का और वरुण दोनों भुट्टा खा रहे हैं। इस पर वरुण ने कैप्शन लिखा है शाम का प्रोग्राम.. भुट्टा खाओ मस्त हो जाओ.. सुई धागा मेड इन इंडिया.. 
 
 
इस फिल्म को शरद कटारिया निर्देशित कर रहे हैं। इसके अलावा वरुण धवन फिल्म कलंक की भी शूटिंग कर रहे हैं। इसके बाद वे शशांक खेतान की फिल्म 'रणभूमि' में भी नज़र आएंगे। वहीं अनुष्का जल्द ही 'ज़ीरो' में नज़र आने वाली हैं।  
अगला लेख
चटपटा-अटपटा जोक : पढ़ने वाला पागल है...