बुधवार, 2 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. uttaran fame gaurav chopra mother passes away after fighting cancer and coronavirus
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 21 अगस्त 2020 (12:35 IST)

'उतरन' फेम गौरव चोपड़ा की मां का निधन, कैंसर के साथ-साथ कोरोना से भी लड़ रही थीं जंग

Uttaran
टीवी सीरियल 'उतरन' फेम एक्टर गौरव चोपड़ा की मां का कैंसर से तीन साल तक जूझने के बाद 19 अगस्त को निधन हो गया। वे काफी समय से अस्पताल में भर्ती थीं। बताया जा रहा है कि गौरव की मां कैंसर के साथ-साथ कोरोना से भी जंग लड़ रही थीं।

 
गौरव ने अपनी मां के संघर्ष को याद करते हुए एक भावनात्मक नोट लिखकर उन्हें विदाई दी। इसमें उन्होंने बताया कि उनकी मां ने कई लोगों को प्रेरित किया था। गौरव ने अपनी पोस्ट में लिखा- मेरी मां सबसे अधिक मजबूत थीं। पहली तस्वीर सालभर पहले की है। सबसे खराब कैंसर से जंग के तीन साल। 
 
उन्होंने लिखा, कभी ना रुकने वाले कीमो के तीन साल और वो हमारा हौसला बढ़ाती रहीं। कमरे में सबसे अधिक ऊर्जा का केंद्र बिंदु। ऐसी ख़ूबसूरती, जिसे किसी प्रकार के परिभाषा की जरूरत नहीं। वो अलग ही दिखती थीं। सबकी प्यारी। किसी फैन की तरह उन्हें देख मुस्कुराते थे। एक टीचर, प्रिंसिपल, सहयोगी, दोस्त और आध्यात्मिक तरक्की करतीं एक इंसान के रूप में कई लोगों को प्रेरित किया। लिखने को बहुत है। करोड़ों बातें। उन्होंने जीवन में मुझे हर चीज़ से वाकिफ करवाया। मेरी ताकत। मेरी ऊर्जा का केंद्र।
 
गौरव ने आगे लिखा कि वो कल हमें छोड़कर चली गयीं। मुझे यक़ीन है कि उस दुनिया में भी वो सबको अपना फैन बना रही होंगी। गौरव की इस पोस्ट पर कई लोगों ने शोक ज़ाहिर किया और उन्हें ढांढस बंधाया है। 
 
खबरों के अनुसार गौरव की मां पिछले 3 साल से पैंक्रियाटिक कैंसर से लड़ रही थीं और फिलहाल कोरोना पॉजिटिव होने के कारण अस्पताल में भर्ती थीं। गौरव ने कुछ दिन पहले ही बताया था कि मां की देखभाल करने के लिए उनके पिता अस्पताल में थे और वो भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।
 
ये भी पढ़ें
जब आधी रात को ऐश्वर्या राय की बिल्डिंग से कूदने को तैयार थे सलमान खान, खुद को कर लिया था जख्मी