सम्बंधित जानकारी
- अमिताभ बच्चन ने किया केआरके की बायोग्राफी को प्रमोट, ट्रोलर्स बोले- क्या दिन आ गए हैं सर आपके...
- फ्रंट ओपन ब्लैक ड्रेस में अनुष्का शर्मा ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, तस्वीरें वायरल
- करण जौहर की बर्थडे पार्टी में सबा आजाद संग पहुंचे रितिक रोशन, रोमांटिक अंदाज में दिए पोज
- Happy Birthday : कभी 'तारक मेहता' के जेठालाल के पास नहीं था काम, मन में आते थे ऐसे ख्याल
- बंगाली एक्ट्रेस बिदिशा डे ने की आत्महत्या, फंदे से लटककर दी जान
सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग होने के बाद भी उर्फी जावेद को नहीं मिल रहा काम | urfi javed break silence on acting debut
'बिग बॉस ओटीटी' फेम उर्फी जावेद अपने अतरंगी कपड़ों और बेबाक बयानबाजी की वजह से हमेशा चर्चा में रहती हैं। उर्फी जावेद की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। उर्फी का अतरंगी अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। लेकिन इतनी फेमस होने के बाद भी उर्फी को काम नहीं मिल रहा है।
एबीपी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू के दौरान उर्फी जावेद ने कहा, मेरे पास काम नहीं है... मैं क्यों झूठ बोलूं? एक्टिंग में अभी मेरा पास कोई काम नहीं है। इसकी एक वजह ये भी है कि मैं सोशल मीडिया पर्सन हूं, लेकिन सोशल नहीं हूं। इंडस्ट्री में मेरे बहुत सारे दोस्त नहीं हैं। मुझे लगता है लोगों को मुझसे डर लगता कि ये तो कुछ भी बोल देती है।
वहीं एक अन्य इंटरव्यू के दौरान उर्फी जावेद से पूछा गया कि क्या उन्होंने कास्टिंग डायरेक्टर्स को अपनी पिक्चर्स भेजनी शुरू कर दी हैं? इस सवाल पर एक्ट्रेस ने कहा, मुझे लगता है कि हर कास्टिंग डायरेक्टर को पता है कि एक उर्फी जावेद भी हैं।
