Photo - Twitter
यूपी विधान सभा चुनाव के दौरान नेहा सिंह राठौर काफी चर्चा में थी। उन्होंने एक भोजपूरी गाने के जरिए शासन प्रशासन पर सवाल उठाए थे। नेहा ने योगी आदित्यनाथ पर भी व्यंग स्टाइल में तीखा हमला किया था। चुनाव के दौरान नेहा के गीत 'बिहार में का बा' और 'यूपी में का बा' खूब सुर्खियों में रहा था।

Photo - Twitter
वहीं शादी के बाद नेहा सिंह राठौर को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। यूपी की बहू बनने पर कई नेता भी उनपर निशाना साथ रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि 'अब नेहा को गाना चाहिए यूपी में हमार ससुराल बा।' एक यूजर ने लिखा, 'कई बार इंसान को सोच समझकर चीजों को जज करना चाहिए। अब यही यूपी आपको भाएगा।'