dharma sangrah
✕

टीवीएफ सीरीज 'गुल्लक' का चौथा सीजन शूटिंग पूरी, फिर दिखेगा मिडिल क्लास फैमिली का जीवन

Updated: गुरुवार, 22 फ़रवरी 2024 (15:33 IST)
Gullak season 4: दर्शकों को बेहद प्यारी और कनेक्ट करने वाली कहानी से रूबरू कराते हुए, टीवीएफ (द वायरल फीवर) गुल्लक ने वास्तव में दर्शकों के दिलों को छुआ है। इस शो में एक मिडिल क्लास फैमिली के जीवन की छोटी-छोटी बारीकियों को खूबसूरती से पेश किया गया। 
 
अपने इस खूबसूरत शो के जरिए टीवीएफ सचमुच लोगों के इमोशन्स को छूने में कामयाब हुआ। वहीं इसके अब तक तीन सीजन आएं है और हर एक को दर्शकों का प्यार मिला। अब इसके चौथे सीजन को लेकर एक एक्साइटिंग अपडेट सामने आई है। खबर है कि गुल्लक के चौथे सीज़न की शूटिंग पूरी हो चुकी है।
 
 
टीवीएफ के गुल्लक ने वास्तव में अपने 3 सीज़न के साथ एक बहुत लंबी यात्रा तय की है और अब यह सीज़न 4 के साथ एक नई यात्रा शुरू करने के लिए तैयार है। ऐसे में ये वाकई में फैन्स के लिए एक बेहद एक्साइटिंग खबर के रूप में समाने आई है।

ALSO READ: रिलीज से एक दिन पहले नेटफ्लिक्स को लगा झटका, कोर्ट ने The Indrani Mukerjea Story पर लगाई रोक
 
इस शो में प्रतिभाशाली अभिनेताओं जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी, वैभव राज गुप्ता और हर्ष मायर ने मुख्य किरदार निभाए और उनमें जान फूंक दी। ये किरदारों दर्शकों के जहन में बसें हुए है और श्रेयांश पांडे द्वारा निर्मित यह सीरीज उनकी सबसे पसंदीदा वेब सीरीज में से एक है।
 
बता दें, टीवीएफ ने ग्लोबल कंटेंट स्पेस में खुद को एक ताकत साबित किया है। आईएमडीबी के ग्लोबल टॉप 250 शोज की लिस्ट में  इसके 7 शोज शामिल हैं जबकि कुल मिलाकर इस लिस्ट में भारत की 10 वेब सीरीज हैं जो टीवीएफ को भारत की सबसे बड़ी कंटेंट ताकत बनाता है। फिलहाल गुल्लक 4 के आने को लेकर फैन्स काफी खुश है।
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

4 पालतू कुत्तों को विदा करते हुए भावुक हुए अभिनेता शरद कपूर, वायरल वीडियो ने फैंस को किया परेशान

विजय सेतुपति की 'पॉकेट नोवेल' की हिंदी रिलीज का ऐलान, मालविका मोहनन और राज बी. शेट्टी भी आएंगे नजर

टीवीएफ के ‘फैमिली किराना स्टोर’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, महज 10 महीनों में यूट्यूब पर रिलीज किए 3 सीजन

गोविंदा संग रोमांटिक हुईं कोमल रानी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

'खून से लाल साड़ी, नुकीले दांत और डरावना चेहरा', एकता कपूर की हॉरर फिल्म 'हीरो की हॉरॉरोइन' का खौफनाक पोस्टर रिलीज

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख