रविवार, 20 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Tunisha Sharma made her acting debut at the age of 14
Last Modified: शनिवार, 4 जनवरी 2025 (11:03 IST)

14 साल की उम्र में तुनिषा शर्मा ने रखा था एक्टिंग की दुनिया में कदम

Tunisha Sharma Birthday
टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर 2022 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अगर तुनिषा आज जिंदा होती तो वह अपना 23वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही होती। हालांकि अपने पिता के निधन के बाद से ही तुनिषा अपना बर्थडे नहीं मनाती थीं।
 
तुनिषा के निधन से इंडस्ट्री और उनके परिवार को गहरा सदमा लगा था। तुनिषा शर्मा के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ बातें....
 
तुनिषा शर्मा महज 14 साल की उम्र में एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। वह सबसे पहले टीवी शो 'भारत का वीर पुत्र : महाराणा प्रताप' में नजर आई थीं। इस शो से उन्हें काफी फेम मिला था। 
 
तुनिषा शर्मा चक्रवर्ती अशोक सम्राट, इंटरनेट वाला लव और इश्क सुभानअल्लाह जैसे शोज में भी काम किया। टीवी शोज के अलावा तुनिषा कई फिल्मों में भी काम कर चुकी थीं। उन्हें फितूर, बार बार देखो, दबंग 3 और कहानी 2 जैसी फिल्मों में देखा गया था।
 
तुनिषा ने कुछ म्यूजिक वीडियो में भी काम किया था। उनके म्यूजिक वीडियो में हीरिये, मन बसिया, तू बैठा मेरे सामने शामिल है। तुनिषा 'अली बाबा : दास्तान ए काबुल' में नजर आ रही थीं। इसी शो के सेट पर उन्हें फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। 
ये भी पढ़ें
संध्या थिएटर भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन को मिली राहत, कोर्ट ने दी नियमित जमानत