1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. did dilip joshi aka jethalal quits taarak mehta ka ooltah chashmah producer asit kumarr modi reacts
Last Modified: सोमवार, 21 जुलाई 2025 (14:42 IST)

क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ रहे जेठालाल? असित मोदी ने बताई दिलीप जोशी के गायब होने की वजह

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टीवी का सबसे पसंदीदा शो में से एक है। सालों से चले इस शो के हर कलाकार ने दर्शकों के बीच एक अलग जगह बनाई है। हालांकि शो की स्टारकास्ट में कई बार बदलाव भी देखने को मिले हैं। दर्शक लंबे समय से दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वाकनी का इंतजार कर रहे हैं। 
 
इसी बीच हाल ही में शो के बीते कुछ एपिसोड में जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी और बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता गायब थे। जिसके बाद उनके भी शो छोड़ने की चर्चा ने जोर पकड़ लिया। खबरें आई थी कि शो की शुरुआत से जुड़े दिलीप जोशी और मुनमुन दत्ता ने 'तारक मेहता' छोड़ दिया है। 
 

हालांकि अब दिलीप जोशी और मुनमुन की शो में फिर से एंट्री हो चुकी है। वहीं अब दिलीप और मुनमुन के शो छोड़ने की खबरों पर जवाब दिया है। 
 
ईटाइम्स संग बात करते हुए असित मोदी ने कहा, जब भी तारक मेहता शो को लेकर कोई न्यूज सामने आती है तो वो बहुत ज्यादा ही वायरल हो जाती है। लेकिन सच कहूं तो, मैं इसकी ज्यादा परवाह नहीं करता। अगर मैं हर अफवाह पर जवाब देना शुरू कर दूंगा, तो ये कभी बंद नहीं होंगी। 
 
असित ने कहा, हाल ही में जेठालाल (दिलीप जोशी) अपनी निजी व्यस्तताओं के कारण कुछ समय के लिए शो में नजर नहीं आए। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि उन्होंने शो छोड़ दिया है। कहानी का हमेशा एक ही किरदार के इर्द-गिर्द घूमना संभव नहीं होता। लोग कुछ भी मान लेना शुरू कर देते हैं, लेकिन मैं कहानी पर फोकस करता हूं और इन अफवाहों पर ध्यान नहीं देता।
 
इससे पहले हिंदुस्तान टाइम्स संग बात करते हुए असित मोदी ने कहा था, तारक मेहता का उल्टा चश्मा हमेशा से एक पॉजिटिव और फैमिली शो रहा है। सब लोग हमारी टीम का पार्ट हैं। कुछ उनके पर्सनल रीजन थे तो उस टाइम नहीं थे। तो ऐसी कोई बात नहीं है।
 
ये भी पढ़ें
सैयारा देख थिएटर्स में ही क्रेजी हुए युवा, कोई छाती पीट चीख रहा तो कोई दहाड़े मारकर रो रहा