1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Tripti Dimri Siddhant Chaturvedi starrer Dhadak 2 release on 1 august 2025

धड़क 2 की नई रिलीज डेट से उठा पर्दा, पहली बार साथ दिखेगी तृप्ति डिमरी-सिद्धांत चतुर्वेदी की जोड़ी

Dhadak 2 Movie Poster
फिल्ममेकर करण जौहर ने फिल्म 'धड़क 2' का ऐलान काफी पहले कर दिया था। इस फिल्म में तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी लीड  रोल में नजर आने वाले हैं। वहीं फिल्म का निर्देशन शाजिया इकबाल ने किया है। यह फिल्म 2018 में आई 'धड़क' का सीक्वल है, जिसमें जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर थे। 
 
हाल ही में केंद्रीय प्रमाणन बोर्ड ने 16 कट के बाद फिल्म को U/A सर्टिफिकेट दिया है। वहीं मेकर्स ने 'धड़क 2' की नई रिलीज डेट का ऐलान भी कर दिया है। मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए बताया कि 'धड़क 2' इस साल 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
 
करण जौहर ने फिल्म के पोस्टर्स शेयर करते हुए लिखा, 'मरने और लड़ने में से एक को चुनना हो... तो लड़ना। धड़क 2 आ रही है सिनेमाघरों में 1 अगस्त 2025 को।' 
 
'धड़क 2' में दर्शक निलेश और विदिषा की प्रेम कहानी की दास्तां से रूबरू होंगे। फिल्म में जाति का एंगल दिखाया जाने वाला है। निलेश और विदिशा की लव स्टोरी अलग जाति होने की वजह से पूरी होगी या नहीं ये फिल्म में देखने को मिलेगा। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
स्टार प्लस ला रहा है नया शो दिल की बातें, अनुपमा बनीं बच्चों की दोस्त