मंगलवार, 15 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. हेट स्टोरी IV के ट्रेलर में दिखा उर्वशी रौटेला का बोल्ड अवतार
Written By

हेट स्टोरी IV के ट्रेलर में दिखा उर्वशी रौटेला का बोल्ड अवतार

हेट स्टोरी 4
हेट स्टोरी सीरिज का अपना एक दर्शक वर्ग है। यही कारण है कि इस सीरिज की फिल्में अपने कंटेंट, हॉट सीन, बजट और निर्देशन के कारण सफलता हासिल करती आई है। 
 
अब हेट स्टोरी 4 की बारी है। विशाल पंड्या द्वारा निर्देशित यह फिल्म 9 मार्च को प्रदर्शित हो रही है। फिल्म में उर्वशी रौटेला, विवान भथेना और करण वाही लीड रोल में हैं। साथ में इहाना ढिल्लन और गुलशन ग्रोवर भी हैं। 
 
फिल्म का ट्रेलर देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार बोल्ड सीन, षड्यंत्र, बदले का कॉकटेल है। फिल्म में उर्वशी रौटेला का बोल्ड अवतार है। वे ग्लैमरस और सेक्सी नजर आ रही हैं। निश्चित रूप से उनके फैंस को इस फिल्म का इंतजार रहेगा। फिल्म को टी-सीरिज द्वारा निर्मित किया गया है।  
 
ये भी पढ़ें
ड्राइव की रिलीज की अनोखी प्लानिंग