1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Toxic A Fairy Tale For Grown Ups Teaser release on yash birthday

यश के जन्मदिन पर फैंस को मिला गिफ्ट, टॉक्सिक : ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स का टीजर रिलीज

Yash Birthday
साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक : ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं यश के जन्मदिन के मौके पर फिल्म के मेकर्स ने फैंस को एक खास गिफ्ट दिया हैं। मेकर्स ने इस मौके पर 'टॉक्सिक' का टीजर रिलीज कर दिया है। 
 
मेकर्स ने फिल्म 'टॉक्सिक - ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' से 'बर्थडे पीक' वीडियो रिलीज किया है। बर्थडे पीक में, यश सफेद सूट, फेडोरा और हाथ में सिगार लिए बेहद शान के साथ एंट्री करते हैं। जैसे ही यश अपना जलवा बिखेरते हैं, हर नजर उन पर टिक जाती है।
 
यश और टॉक्सिक की दुनिया बनाने के बारे में निर्देशक गीतू मोहनदास ने कहा, 'टॉक्सिक- ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' एक ऐसी कहानी है, जो परंपराओं को तोड़ती है और हमारे भीतर की हलचल को जगाने का वादा करती है। आज, जब हम अपनी फिल्म की पहली झलक पेश कर रहे हैं, हम यश का भी जश्न मना रहे हैं। एक ऐसा इंसान जिसे देश उसके विज़न और स्वैग के लिए सराहता है। मैंने उनकी प्रतिभा को करीब से देखा है।
 
वेंकट.के. नारायण और यश द्वारा केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के तहत संयुक्त रूप से निर्मित, 'टॉक्सिक : ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का निर्देशन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित फिल्म निर्माता गीतू मोहनदास ने किया है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
विजय खन्ना से लेकर देवा तक, भारतीय सिनेमा के आइकॉनिक पुलिस किरदारों की कहानी