1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. total dhamaal box office day 9 collection crossed 100 crore mark

बॉक्स ऑफिस पर टोटल धमाल का धमाका, 100 करोड़ के क्लब में शामिल

Ajay Devgn
अजय देवगन, अनिल कपूर, माधु‍री दीक्षित स्टारर फिल्म 'टोटल धमाल' ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। यह फिल्म 22 फरवरी को रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है।
 
फिल्म ने पहले 3 दिन में ही 50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। इसके बाद रफ्तार थोड़ी कम जरूर रही लेकिन टिकट की खिड़की पर दर्शक जुटते रहे। 5 दिन में फिल्म ने 75 करोड़ की कमाई कर ली और 9 दिन बाद फिल्म 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो गई।

फिल्म के ओवरसीज बिजनेस की बात करे तो पहले हफ्ते में फिल्म ने ओवरसीज में 4.36 मिलियन डॉलर यानी करीब 30 करोड़ 95 लाख रुपए की कमाई की। इस वर्ष रिलीज हुई फिल्मों में टोटल धमाल तीसरी फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई की है। इससे पहले उरी द सर्जिकल स्टाइक और गली बॉय ने 100 करोड़ से अधिक की कमाई की है।
 
बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन ने लगातार तीसरी बार सैकड़ा जड़ा है। इससे पहले रेड और गोलमाल अगेन 100 करोड़ क्लब में जा चुकी हैं। टोटल धमाल एक मल्टीस्टारर कॉमेडी फ्रेंचाइजी है।
अगला लेख
अब अजय देवगन भी नजर आएंगे बायोपिक फिल्म में, निभाएंगे इस खिलाड़ी का किरदार