1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Top Gun and Batman Forever actor Val Kilmer passes away at 65

टॉप गन फेम वैल किल्मर का निधन, 65 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Hollywood actor dies
हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज एक्टर वैल किल्मर का 65 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्हें टॉप गन, बैटमैन फॉरएवर और टॉम्बस्टोन जैसी सुपरहिट फिल्मों के लिए जाना जाता था। किल्मर लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। 
 
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार वैल किल्मर की बेटी मर्सिडीज किल्मर ने अपने पिता की मौत की वजह निमोनिया को बताया है। निमधन के वक्त किल्मर लॉस एंजिल्स में मौजूद थे। 
 
वैल किल्मर को 2014-15 में गले के कैंसर का पता चला था। इस बीमारी के चलते उनकी आवाज़ पर गहरा असर पड़ा, जिसके कारण बोलने में कठिनाई होने लगी। किल्मर ने 2021 में आई अपनी डॉक्यूमेंट्री Val में अपनी कैंसर जर्नी और करियर के संघर्षों के बारे में बताया था।
 
वैल किल्मर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1984 में फिल्म 'टॉप सीक्रेट' से की थी। लेकिन उन्हें लोकप्रियता 1986 में रिलीज 'टॉप गन' से मिली थी। 2000 के दशक में वैल किल्मर ने कई फिल्मों और टीवी शो में काम किया। किल्मर ने 2022 में टॉप गन: मेवरिक में अपनी आइकॉनिक ‘आइसमैन’ की भूमिका को दोहराया था।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
क्या विदेशी फिल्म की कॉपी है लापता लेडीज? यूजर्स बोले- किरण राव ने बुर्के किया घूंघट से रिप्लेस