biodatamaker
✕

लॉकडाउन में टाइगर श्रॉफ ने इंप्रूव की अपनी सिंगिंग स्किल, 'हीरोपंति 2' में गा सकते हैं गाना

Updated: बुधवार, 15 जुलाई 2020 (18:15 IST)
सलमान खान, आलिया भट्ट और श्रद्धा कपूर जैसे कई बॉलीवुड स्टार्स आजकल फिल्मों में एक्टिंग के साथ-साथ सिंगिंग करते भी नजर आते हैं। वहीं अब इस लिस्ट में टाइगर श्रॉफ का नाम भी जुड़ने वाला है। टाइगर श्रॉफ पहले ही अपनी अदाकारी, डांसिंग और जबरदस्त एक्शन से दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है। अब जल्द ही फैंस को उनका एक नया हुनर देखने को मिलेगा।

 
दरअसल, कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण हर कोई अपने घरों में रहने को मजबूर था। ऐसे में कई लोगों ने नए हुनर सीखे हैं। टाइगर श्रॉफ ने भी लॉकडाउन के दौरान सिंगिंग की कला सिखी है। टाइगर ने इस लॉकडाउन के समय का भी पूरा इस्तेमाल करते हुए अपनी सिंगिंग को बेहतर किया है। 

ALSO READ: शेखर कपूर के ट्वीट से बढ़ सकती है निर्देशकों की चिंता, बोले- खत्म हो जाएगा स्टार सिस्टम
 
खबरों के अनुसार टाइगर श्रॉफ का कहना है, लॉकडाउन के दौरान सिंगिंग सीखने में बहुत मजा आया। अब मैं उन लाइनों के साथ एक नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहा हूं।
 
कहा जा रहा है कि टाइगर अपनी अगली फिल्म 'हीरोपंती 2' में गाना गाते नजर आ सकते हैं। हालात सामान्य होते ही वे 'हीरोपंती 2' की शूटिंग शुरु करेंगे। 
 
टाइगर ही नहीं, बल्कि उनके पिता और दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ को संगीत का बहुत शौक हैं। उन्हें एवरग्रीन अभिनेता देव आनंद के गाने गुनगुनाना बेहद पसंद है। बता दें कि इंडस्ट्री में सबसे फिट अभिनेताओं में से एक कहे जाने वाले टाइगर ने लॉकडाउन में भी अपने फिटनेस का पूरा ध्यान रखा है।
 
उनका कहना है कि उन्होंने एक्सरसाइज और मेडिटेशन के जरिए इस लॉकडाउन का सामना किया है। उन्होंने कहा, "मैंने अपने जिम के कुछ उपकरण अपने घर पर ही शिफ्ट कर लिए हैं। यह एक लाइफ सेवर की तरह हैं। मैंने लॉकडाउन में भी घर पर अपना वर्कआउट जारी रखा।
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख