1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Tiger Shroff, Baaghi 2, Get Ready to Fight, Ahmed Khan

बागी 2 : 467 घंटे की ट्रेनिंग, 78 दिन का एक्शन और 271 कट्स

बागी 2 का 'बीहाइंड द सीन' वीडियो, टाइगर की एक्शन और मस्ती का कॉम्बिनेशन

टाइगर श्रॉफ
अहमद खान निर्देशित फिल्म 'बागी 2' 30 मार्च को रिलीज़ होने वाली है और दर्शक इसके लिए बेहद उत्साहित हैं। टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी स्टारर यह फिल्म एक्शन की बड़ा धमाका साबित होने वाली है। इसका क्रेज़ और बढ़ाने के लिए फिल्म मेकर्स ने सोशल मीडिया पर बिहाइंड द सीन वीडियो जारी कर दिया है। यह वाकई देखने लायक है। 
 
इस वीडियो का नाम 'गेट रेडी टू फाइट' है। इसमें फिल्म की शूटिंग और कुछ एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग को बताया गया है। टाइगर भी बता रहे हैं कि उनका एक्सपिरियंस कैसा रहा। 
 
फिल्म और उसकी एक्शन सीक्वेंस की कोरियोग्राफी अहमद खान ने की है। इस बारे में बात करते हुए टाइगर ने कहा कि इस कैरेक्टर के लिए मुझे मसल्स बनाना बेहद ज़रुरी था। मुझे मार्शल आर्ट और एक्शन के काफी फॉर्म्स सीखने थे। इसके लिए मैंने अपने ट्रेनर और टीम के साथ वर्कशॉप्स ली और जिमनास्टिक प्रैक्टिस भी की। 
 
 
हमारी टीम बहुत शानदार थी और अहमद सर तो ऑलराउंडर हैं उन्होंने डांस, डायरेक्शन, एक्शन सभी कुछ किया है। फाइट्स करना और हर फाइट में जंप करना बहुत मुश्किल था। बारिश के पहले शूटिंग खत्म करना होती थी। मैं ठंडे मौसम में ठंडा हो जाता था। बारिश के बाद जैसे ही सूरज निकलने पर शूटिंग शुरू होती थी मुझे फिर से वॉर्मअप करना होता था और फिर शॉट देता था। यह मेरे जीवन का सबसे चैलेंजिंग शूट था। 

 
वीडियो में यह भी पता चला कि बागी 2 की टीम ने 78 दिन एक्शन किया, टाइगर ने 467 घंटे ट्रेनिंग में बिताए और उन्हें एक्शन सीन शूट करने के दौरान 271 कट्स का सामना करना पड़ा था। निर्देशक अहमद खान ने फिल्म की लाजवाब एक्शन के लिए अपने एक्शन कॉर्डिनेटर्स को धन्यवाद किया जो थाईलैंड और मुंबई से आए थे। अहमद खान, टाइगर से बहुत खुश भी हैं। उन्होंने वीडियो में कहा जब मेरे पास टाइगर है, तो डरने की बात नहीं है।
अगला लेख
टाइगर के साथ रोमांस करना बहुत आसान है