suvichar

इस वजह से सलमान खान ने ठुकराया वेब सीरीज में काम करने का ऑफर

Updated: शुक्रवार, 22 मार्च 2019 (11:00 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की ज्यादातर फिल्में ब्लॉकबस्टर होती हैं। इसके अलावा सलमान खान इस समय अपने प्रोडक्शन हाउस के अंतर्गत कई नए कलाकारों को भी मौका दे रहे हैं। सलमान अपने जीजा आयुष शर्मा से लेकर सूरज पंचोली तक को लांच कर चुके हैं। और जल्द ही जही इकबाल और प्रनूतन बहल को लांच करने जा रहे हैं।


प्रनूतन और जहीर इकबाल को सलमान अपने प्रोडक्शन हाउस की फिल्म 'नोटबुक' के जरीए लांच करने जा रहे हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान सलमान खान ने मीडिया से बात करते हुए वेब सीरीज पर चर्चा की। खबर थी कि सलामन खान को वेब सीरीज ऑफर हुई है। इस पर सलमान खान ने बताया, 'वो जब भी वेब पर कदम रखेंगे तो पारिवारिकऔ कंटेंट बनाएंगे।' 
 
सलमान खान ने कहा, वेब सीरीज अच्छी हैं लेकिन यह थोड़ी साफ-सुथरी होनी चाहिए। मुझे वेब पर चलने वाली बकवास चीजें पसंद नहीं हैं। मुझे भी हाल में वेब के लिए अप्रोच किया गया था लेकिन मैंने मना कर दिया। मैं भी वेब के लिए कंटेंट प्रोड्यूस करूंगा लेकिन हम आपके हैं कौन टाइप का।

जब सलमान से पूछा गया गया कि 'नोटबुक' विदेशी फिल्म 'द टीचर्स डायरी' से प्रेरित है? तब सलमान ने कहा, ‘टीचर्स डायरी क्या है? हमारी फिल्म उससे ज्यादा अच्छी है। हमने इस फिल्म पर बहुत काम किया है। हमारी फिल्म का प्लॉट लगभग समान है लेकिन हम थाई फिल्म हिन्दी में नहीं बना सकते हैं। फिल्म में लव स्टोरी का बैकड्रॉप बिल्कुल अलग है। हमारी फिल्म कश्मीर पर बेस्ड है।
 
सलमान खान की अगली फिल्म भारत जल्द ही रिलीज होने जा रही है। इसके अलावा सलमान जल्द ही दबंग 3 की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। वहीं संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाअल्लाह में वे पहली बार आलिया भट्ट के साथ नजर आने वाले हैं।

Show comments

'गैंग्स ऑफ वासेपुर 2' के बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी को मिली थीं 200 फिल्मों की स्क्रिप्ट्स, मेकर्स रखते थे ब्लैंक चेक

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, साई पल्लवी-रणबीर कपूर के 'सिया राम' रूप ने जीता दिल

कभी ट्रेन में गाना गाते थे आयुष्मान खुराना, आज बॉलीवुड के हैं सुपरस्टार

गणेश चतुर्थी पर इन बॉलीवुड सितारों के घर विराजते हैं बप्पा, कार्तिक से पश्मिना तक मनाते हैं खास अंदाज में उत्सव

बड़े पर्दे पर 'मिर्जापुर' का जलवा, रितेश सिधवानी ने अमृता फडणवीस-सुप्रिया सुले के लिए रखी स्पेशल स्क्रीनिंग

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख