1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. this reason deepika padukone and ranveer singh never settle for live in relationship before marriage

इस वजह से शादी से पहले रणवीर सिंह के साथ लिव इन में नहीं रहीं दीपिका पादुकोण | this reason deepika padukone and ranveer singh never settle for live in relationship before marriage

Deepika Padukone
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इंडस्ट्री के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दोनों ने 6 साल तक एक-दूसरे के साथ रिलेशन में रहने के बाद पिछले साल नवंबर में इटली के लेक कोमो में शादी रचाई थी।


दीपिका और रणवीर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला में पहली बार साथ काम किया था। इसी के बाद से दोनों की नजदीकियों की चर्चा थी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने अपनी शादी को लेकर कई सारी बातें शेयर की हैं। 
 
जब दीपिका पादुकोण से पूछा गया कि वे शादी से पहले रणवीर सिंह के साथ कभी लिव इन रिलेशनशिप में क्यों नहीं रहीं? इस पर उन्होंने कहा कि अगर हम पहले ही साथ में रहना शुरू कर देते तो हम एक-दूसरे के बारे में बाद में क्या जानने की कोशिश करते? 
 
दीपिका ने कहा, ये साल ऐसा ही रहा, साथ में रहना और एक-दूसरे को जानना। मैं ये कहना चाहती हूं कि हमने अपनी जिंदगी का सबसे अच्छा फैसला लिया।

मुझे पता है कि लोग शादी को लेकर थोड़े रुखे होते हैं, लेकिन ये हमारा अनुभव नहीं है। हम शादी में विश्वास करते हैं और हम इसके हर पल का आनंद ले रहे हैं।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका की आखिरी बार फिल्म पद्मावत रणवीर के साथ नजर आई थीं। इसके बाद साल 2019 में उनकी कोई फिल्म नहीं आई। लेकिन अगला साल दीपिका के फैंस के लिए खास होने वाला है। वे मेघना गुलजार की फिल्म छपाक में नजर आएंगी। इसके अलावा वह रणवीर के साथ फिल्म 83 में भी नजर आने वाली हैं।
अगला लेख
क्या 40 करोड़ रुपये में साइन की है शाहिद कपूर ने नई फिल्म?