शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. the sky is pink actress priyanka chopra looks incredible in rs 1 lakh floral top and skirt
Written By
Last Updated : गुरुवार, 10 अक्टूबर 2019 (13:22 IST)

खूबसूरत ड्रेस में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

खूबसूरत ड्रेस में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान | the sky is pink actress priyanka chopra looks incredible in rs 1 lakh floral top and skirt
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'द स्काई इज पिंक' को लेकर सुर्खियों में छाई हुई है। प्रियंका बीते दिनों ही भारत में अपनी फिल्म का प्रमोशन खत्म कर अमेरिका लौटी हैं। अब वह अपनी फिल्म का प्रमोशन विदेश में कर रही हैं।


अपने फैशन स्टाइल को लेकर सुर्खियों में रहने वाली प्रिेयंका चोपड़ा को हाल ही में न्यूयॉर्क में स्पॉट किया गया। प्रियंका अपने पेट डायना के साथ नजर आईं। उस दौरान उनकी खूबसूरत ड्रेस ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
प्रियंका ने फ्लोरल प्रिंटेट ड्रेस पहन रखी थी। इस लुक के साथ प्रियंका ने लाइट मेकअप और लाइट न्यूड लिपस्टिक के साथ आंखों पर सनग्लासेस पहने हुए थे। अपने इस लुक में प्रियंका बेहद ही खूबसूरत लग रहीं थीं। लेकिन प्रियंका की इस ड्रेस की कीमत जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

प्रियंका की इस ड्रेस की कीमत करीब 1 लाख से ज्यादा बताई जा रही है। उनकी टॉप की कीमत 56 हजार 574 रुपए और स्कर्ट 49,494 रुपए की है। 
 
इसके अलावा प्रियंका ने jimmy choo के पिंक कलर के सैंडल पहन रखे थे। उन्होंने बालों को बन बनाया हुआ था जो उनके लुक पर काफी सूट कर रहा था।
न्यूयॉर्क अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं प्रियंका कई अलग अलग लुक्स में भी स्पॉट हुईं। प्रियंका 3 साल बाद बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं। इस फिल्म को शोनाली बोस ने निर्देशत किया है।

इस फिल्म में फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ जायरा वसीम, फरहान अख्तर और रोहित सर्राफ जैसे सितारे नजर आएंगे। मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी के जीवन पर आधारित यह फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है।
ये भी पढ़ें
लोटपोट हो जाएंगे आप : दादाजी ने जब Facebook USe किया