शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. telangana floods prabhas donates one and half crore rupees in cm relief fund
Written By
Last Modified: बुधवार, 21 अक्टूबर 2020 (16:44 IST)

तेलंगाना बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए प्रभास, मुख्यमंत्री राहत कोष में इतने करोड़ रुपए किए दान

Telangana floods
तेलंगाना में बाढ़ और बारिश का कहर जारी है। बाढ़ से अब तक तेलंगाना में कई की मौत हो चुकी है। तेलंगाना में आई इस बाढ़ के बाद को लेकर पैन इंडिया स्टार प्रभास लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने तेलंगाना राज्य में बाढ़ राहत के लिए तेलंगाना के मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान दिया है।

 
प्रभास इससे पहले भी कई बार लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। जब लोगों के कल्याण के हित में काम करने की बात आती है, मेगास्टार हमेशा एक कदम आगे रहते है। प्रभास ने कोविड के कठिन समय के दौरान भी राज्य और राष्ट्रीय कोष में योगदान दिया है।
 
राज्य भारी वर्षा से तबाह हो गया है, हैदराबाद में क्षेत्र डूब गए हैं और लोग काफी कठिनाइयों से गुजर रहे हैं। रिबेल स्टार ने राज्य के राहत प्रयास में अपने नाम पर योगदान देने की घोषणा की है। प्रभास ने मुख्यमंत्री राहत कोष में करीब डेढ़ करोड़ का योगदान दिया है।
 
प्रभास निश्चित रूप से इन कठिन समय में एक सुपरहीरो बन कर सामने आए हैं और उनकी विनम्रता व उदारता ही उन्हें इतना प्यारा बनाती है। यही कारण है कि उनके प्रशंसक उन्हें इतना प्यार करते है, वह सबसे पहले एक नर्मदिल इंसान है और फिर पैन-इंडिया स्टार हैं।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रभास जल्द ही 'राधे श्याम' और 'आदिपुरुष' में नजर आने वाले हैं। फिल्म राधे श्याम में एक्टर पूजा हेगड़े के साथ मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे तो वहीं आदिपुरुष में वह राम का किरदार अदा करेंगे।
 
ये भी पढ़ें
What to Watch: दशहरा वीकेंड पर मिलेगा भरपूर मनोरंजन, OTT पर रिलीज हो रही हैं ये सीरीज और फिल्में