1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. tara sutaria in arjun raddy with shahid kapoor

अब शाहिद कपूर के साथ रोमांस करेंगी 'स्टुडेंट ऑफ द ईयर 2' की तारा सुतारिया

तारा सुतारिया
जैसा कि सभी को पता है करण जौहर ऐसे लोगों को चुनकर बॉलीवुड में लाते हैं जो आगे स्टार बनने की काबिलियत रखते हैं। वे अपनी फिल्म 'स्टुडेंट ऑफ द ईयर 2' की तैयारी में लगे हैं। इस फिल्म में भी वे टाइगर श्रॉफ के साथ नई हीरोइंस का डेब्यु करवा रहे हैं। 
 
इन डेब्युडेंट में से एक हैं चंकी पाडे की खूबसुरत बेटी अनन्या पांडे और दूसरी हैं टीवी एक्ट्रेस तारा सुतारिया। अनन्या तो बॉलीवुड में आने से पहले ही काफी फेमस हो चुकी हैं। अब तारा सुतारिया को भी चांस मिल रहे हैं। करण के साथ काम करने वालों की किस्मत वाकई बहुत जल्दी चमकती है। तारा भी इसी लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं। 
 
तारा की अभी एक फिल्म रिलीज़ हुई नहीं है उसके पहले उनके पास दूसरी फिल्म का ऑफर है। वो भी स्टार शाहिद कपूर के साथ। जी हां, खबर के मुताबिक तारा को साउथ फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' के हिन्दी रिमेक के लिए शाहिद कपूर के साथ चुना गया है। यह कहानी एक मेडिकल स्टुडेंट की होगी जिसे उसकी जुनियर से प्यार हो जाता है। कुछ समय बाद उसका दिल टुट जाता है और वो किस तरह से अपना मन और गुस्सा कंट्रोल करता है यह इस फिल्म में दर्शाया जाएगा। इस फिल्म में तारा और शाहिद की जोड़ी पहली बार बनेगी। 
 
खबर की अभी पुष्टि नहीं हुई है लेकिन उम्मीद है कि निर्माता इसे जल्द ही अनाउंस करेंगे। तारा की भले ही बॉलीवुड में यह शुरुआत हो लेकिन तारा खुद में एक बहुत बड़ी हस्ती हैं। वे एक ओपेरा सिंगर, बेहतरीन डांसर और एक पूर्व डिज्नी वीजे भी हैं। वे टेलीविज़न पर जाना-पहचाना नाम हैं। अब बारी है बॉलीवुड में अपना जादू चलाने की। 
अगला लेख
आईपीएल 2018 के ग्रांड फिनाले में 'रेस 3' का तड़का