1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sushmita sen navratri puja actress dhunuchi dance video goes viral

सुष्मिता सेन ने बेटी संग दुर्गा पंडाल में किया धुनुची नृत्य, वीडियो वायरल

Sushmita Sen
sushmita sen dhunuchi dance: इन दिनों देशभर में नवरात्रि के मौके पर मां दुर्गा की आराधना की जा रही हैं। बॉलीवुड सेलेब्स भी दुर्गा पूजा में बढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। सभी मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं। हाल ही में सुष्‍मिता सेन अपनी दोनों बेटियों के साथ नॉर्थ बॉम्बे सर्बोजनिन दुर्गा पूजा में पहुंचीं।
 
दुर्गा पंडाल में सुष्‍मिता सेन ने धुनुची नृत्य भी किया, जिसमें उनकी बेटी रेने ने भी मां का साथ दिया। एक्ट्रेस का धुनुची नृत्य वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बात दें कि धुनुची नृत्य बंगाली ट्रेडिशन है जो दुर्गा पूजा के वक्त की जाती है।
 
सुष्मिता सेन पिंक कलर की बांधनी साड़ी पहने, मांथे पर बिंदी, हाथों में कंगन पहने नृत्य करती नजर आ रही हैं। सुष्मिता का डांस देखकर हर किसी की नजरें उनपर जा टिकी।
 
सुष्मिता सेन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही वेब सीरीज 'आर्या 3' में नजर आने वाली हैं। यह सीरीज 3 नवंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
इन ब्लॉकबस्टर ऑडियो सीरीज में विशेष प्रोमो नैरेटर के रूप में नजर आएंगी पूजा गौर