1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sushmita sen daughter renee talk about her love life

Sushmita Sen की बेटी Renee ने अपनी लव लाइफ को लेकर कही यह बात

Sushmita Sen
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की बेटी रिनी भी उनकी तरह सुर्खियों में बनी रहती हैं। रिनी जल्द ही बॉलीवुड में करियर शुरू करने वाली हैं। फिल्मों में आने से पहले ही रिनी सेन की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। 

 
रिनी सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट करती हैं या कोई सवाल करती हैं तो उनके फैंस फौरन उन्हें जवाब देते हैं। हाल ही में रिनी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फैंस के लिए आस्क मी एनीथिंग सेशन रखा। बस फिर क्या था रिनी के लिए सवालों की बाढ़ आ गई। इसमें से कुछ सवालों के जवाब देते हुए रिनी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के बारे में बताया है। 

रिनी से एक फैन ने पूछा कि क्या उनका ब्वॉयफ्रेंड है? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, 'काम पर फोकस है।' वहीं एक यूजर ने रिनी से पूछा, 'एक्स बॉयफ्रेंड के बारे में बताओ।' इस पर उन्होंने अपने जवाब में लिखा, 'इसके बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है।' 
 
वहीं तीसरे फैन ने रिनी से उनके फ्यूचर बॉयफ्रेंड के बारे में पूछा है। उन्होंने अपने फ्यूचर बॉयफ्रेंड के बारे में कहा, 'काश मैं इसका जवाब दे पाती।' 
 
बता दें कि रिनी सेन ने शॉर्ट फिल्म 'सुट्टाबाजी' से अपना डेब्यू किया था। इस फिल्म का निर्देशन कबीर खुराना ने किया था। इसे हॉटस्टार पर रिलीज किया गया था। तो वहीं एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने सालों बाद फिल्म इंडस्ट्री में कमबैक वेब सीरीज 'आर्या' से कमबैक किया है। 
 
अगला लेख
राजेश रोशन : भूल गया सब कुछ, याद नहीं अब कुछ