1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. priyanka chopra was hit by lesbian in night club

जब नाइट क्लब में Priyanka Chopra के पीछे पड़ गई थीं एक लड़की, एक्ट्रेस ने बोला था यह झूठ

Priyanka Chopra
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं। वह अपनी हर बात को बेबाकी से रखती हैं। प्रियंका ने साल 2014 में कॉफी विद करण में बताया था कि उनका भी लेस्बियन से कभी पाला पड़ा गया था। 

 
शो में प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण के साथ शामिल हुई थीं। इस दौरान शो के होस्ट करण जौहर ने पूछ कि क्या वह कभी ऐसी परिस्थिति में आ गईं, जिससे बाहर निकलने के लिए उन्होंने ऐसा कहा है कि वह किसी और को डेट कर रही हैं।
 
प्रियंका ने कहा- ये एक नाइट क्लब की बात है। वहां उस लड़की से मुलाकात हुई। वो बेहद प्यारी और खूबसूरत थी। उस महिला ने मुझे अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश की। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि इसे कैसे डील करूं। क्योंकि मैं उसे नहीं जानती थी।
 
उन्होंने कहा, मुझे उस लड़की से झूठ बोलना पड़ा कि मेरा एक बॉयफ्रेंड है। हालांकि उस वक्त ऐसा बिल्कुल नहीं था लेकिन मुझे उसे बताना पड़ा कि मैं लड़कों को तरजीह देती हूं।
 
इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब अनफिनिश्ड में भी रोमांटिक रिलेशनशिप के बारे में बात की है। उनके पति निक जोनस ने भी माना है कि उन्हें प्रियंका चोपड़ा की रोमांटिक कहानियां पढ़ने में मजा आया है। 
 
प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही 'अमेजन स्टूडियोज' की अपकमिंग फिल्म 'शीला' में मां आनंद शीला का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। इस फिल्म को बैरी लेविनसन डायरेक्ट करने वाले हैं। इस फिल्म को प्रियंका प्रोड्यूस भी करेंगी।
 
अगला लेख
Tamasha और Rockstar के बाद Imtiaz Ali संग फिर काम करेंगे Ranbir Kapoor!