शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. sushant singh rajput ex manager reveales actor financial condition was good
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 19 जून 2020 (11:31 IST)

कैसी थी सुशांत सिंह राजपूत की आर्थिक स्थिति? एक्स मैनेजर ने खोला राज

कैसी थी सुशांत सिंह राजपूत की आर्थिक स्थिति? एक्स मैनेजर ने खोला राज - sushant singh rajput ex manager reveales actor financial condition was good
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन से हर कोई दुखी और हैरान है। बताया जा रहा है कि सुशांत काफी समय से डिप्रेशन में थे। वहीं उनकी आत्महत्या का कारण बॉलीवुड में चलने वाले नेपोटिज्म भी माना जा रहा है। इस बीच सुशांत के एक करीबी ने उनकी आर्थिक स्थिति का खुलासा किया है।

 
सुशांत की एक्स मैनेजर श्रुति ने पुलिस की पूछताछ में उनकी फाइनेंशियल कंडीशन को लेकर कई राज खोले हैं। श्रुति ने बताया कि सुशांत की फाइनेंशियल कंडीशन अच्छी थी उनका महीने का खर्च कम से कम 10 लाख रुपए था।
श्रुति ने बताया कि सुशांत के बांद्रा स्थित घर का किराया करीब 4.5 लाख रुपए था। इतना ही नहीं उन्होंने लोनावाला के पावना डैम के पास एक फॉर्म हाउस भी रेंट पर लिया था। जिसका किराया भी लाखों में था। सुशांत की मैनेजर के मुताबिक, उनके पास कई विदेशी गाड़ियां भी थीं।
 
श्रुति ने पुलिस को बताया कि उन्होंने सुशांत के साथ जुलाई 2019 से फरवरी 2020 तक काम किया। सुशांत बीते कुछ समय से 4 प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे। इसके अलावा उन्हें सोशल कॉज, खगोलशास्त्र, एक्टिंग सिखाने के प्रोजेक्ट पर काम करना था। 
 
उन्होंने बताया कि सुशांत ने विविड रेज रीयलिस्टिक नाम की एक कंपनी खोली थी। यह उनका वर्चुअल रियलिटी प्रोजेक्ट था। इसके अलावा वह नेशन इंडिया फॉर वर्ल्ड-NIFW नाम के प्रोजेक्ट पर भी काम कर रहे थे। जिसके जरिए वो नासा और इसरो से संबंधित जानकारी जुटा रहे थे। उन्हें खगोलशास्त्र में काफी दिलचस्पी थी।
 
ये भी पढ़ें
'कुमकुम भाग्य' की एक्ट्रेस शिखा सिंह बनीं मां, प्यारी सी बेटी को दिया जन्म