dharma sangrah
✕

सुशांत सुसाइड केस : पुलिस ने रिया चक्रवर्ती के दोस्त रूमी जाफरी से 7 घंटे पूछताछ की, खुले कई राज

Updated: शुक्रवार, 24 जुलाई 2020 (18:10 IST)
सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में मुंबई पुलिस की जांच जारी है। पुलिस अबतक लगभग 40 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है। हाल ही में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के दोस्त और फिल्म डायरेक्टर रूमी जाफरी का बयान भी लिया गया है। इस पूछताछ में पुलिस को कुछ काफी अहम जानकारियां मिली हैं।

 
रूमी सुशांत के करीबी दोस्तों में शामिल थे। अभिनेता के निधन के बाद उन्होंने खुलासा किया था कि वे सुशांत और रिया चक्रवर्ती के साथ एक फिल्म प्लान कर रहे थे। रूमी ने यह भी कहा था कि मौत से कुछ दिन पहले ही उन्होंने सुशांत से फिल्म की स्क्रिप्ट को लेकर चर्चा की थी।
 
खबरों के अनुसार रूमी जाफरी ने पुलिस को बताया है कि वह रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह के साथ मिलकर एक फिल्म बनाने जा रहे थे। जिसकी शूटिंग मई महीने से लंदन में शुरू होने जा रही थी। लेकिन लॉकडाउन की वजह से काम शुरू नही हो पाया। इस फिल्म की नरेशन सुनाने के लिए तीनों कई बार मिले थे।
 
वहीं सुशांत के डिप्रेशन में होने की जानकारी वाले सवाल पर रूमी जाफरी ने बताया कि करीब 6 महीने पहले रिया चक्रवर्ती से ही उन्हें इस बात का पता चला, क्योंकि रूमी जाफ़री और रिया चक्रवर्ती दोनों अच्छे दोस्त हैं। हालांकि इस डिप्रेशन की वजह उन्हें नहीं पता है। क्योंकि मीटिंग के वक्त सुशांत सिर्फ प्रोफेशनल और फिल्म के आसपास की ही बातें किया करते थे, पर्सनल बातों का जिक्र नहीं होता था।
 
उन्होंने पुलिस को बताया कि बीते कुछ महीनों या दिनों में जब सुशांत से इस फिल्म के प्रोडक्शन को लेकर फोन पर बात हुई तो उनके बात करने के व्यवहार में डिप्रेशन जैसे बात साफ समझ में आती थीं।
 

Show comments

'रावण के बिना राम नहीं...' रामगोपाल वर्मा ने दूसरी बार देखी रामायण, यश के अभिनय पर हुए फिदा

सफेद साड़ी में दिशा पाटनी ने गिराई हुस्न की बिजली, बोल्ड अंदाज देख फैंस हुए मदहोश

रामायण का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, मंगलवार को भी नहीं थमी रफ्तार, पहले हफ्ते में 430 करोड़ की ओर फिल्म

पवन कल्याण की तीसरी शादी भी टूटी, 13 साल बाद पत्नी अन्ना कोनिडाला से हुए अलग

हेमा मालिनी को नहीं थी 'रामायण' से ज्यादा उम्मीदें, फिल्म देखने के बाद बदली राय, VFX की जमकर की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख