सम्बंधित जानकारी
- कंगना रनौत पहली KISS के दौरान फ्रीज हो गई थीं, ब्वॉयफ्रेंड को बोलना पड़ा ‘मुंह तो हिलाओ जरा’
- रेड कलर के आउटफिट में उर्वशी रौटेला ने किया धांसू डांस, वीडियो शेयर कर बोलीं- जब मैं लेडी अल्लू अर्जुन की तरह...
- 'दिल्ली क्राइम' को एमी अवॉर्ड्स 2020 में मिली जगह, शेफाली शाह ने जाहिर की खुशी
- रिया चक्रवर्ती पर बायोपिक बनाना चाहते हैं फिल्म प्रोड्यूसर्स
- VIDEO: जब सारा अली खान को भिखारी समझ पैसे देने लगे थे लोग, एक्ट्रेस ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जल्द सुलझेगी गुत्थी, एम्स ने CBI को सौंपी रिपोर्ट
सुशांत सिंह राजपूत जब से दुनिया में नहीं रहे हैं तब से सवाल परेशान कर रहा है कि उन्होंने आत्महत्या की है या उनकी हत्या हुई है। इस गुत्थी की जल्दी ही सुलझने की उम्मीद है क्योंकि एम्स के विशेष पैनल ने फॉरेंसिक जांच की रिपोर्ट सीबीआई को सौंप दी है।
28 सितंबर को एम्स के डॉक्टरों के पैनल और सीबीआई अधिकारियों के बीच एक लंबी मीटिंग हुई जिसमें एम्स ने अपनी रिपोर्ट का निर्णायक निष्कर्ष सीबीआई को सौंप दिया है। इस रिपोर्ट के निष्कर्ष और सीबीआई की जांच के निष्कर्ष को देखने के बाद फाइनल निष्कर्ष जल्दी ही बताया जाएगा और इससे यह स्पष्ट हो जाएगा कि सुशांत ने आत्महत्या की है या फिर उनकी हत्या हुई है।
सीबीआई की रिपोर्ट आने में देरी को लेकर भी सुशांत के फैंस और परिवार में नाराजगी है। सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की थी और कहा था कि मामले को कहीं से कहीं ले जाया जा रहा है।
हालांकि सीबीआई ने एक बयान जारी कर कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित जांच को पेशेवर तरीके से जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है।
सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई स्थित अपने निवास पर मृत पाए गए। माना गया कि उन्होंने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली, लेकिन उनके फैंस इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं हुए। सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें लगातार हो रही हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीबीआई को जांच सौंपी गई।
