1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Sunny Leones Teri Laal Chunariya Dominates YouTube Charts, Soars to 1 Within 48 Hours Of Release

सनी लियोनी और पवन सिंह की जोड़ी ने मचाया धमाल, 'तेरी लाल चुनरिया' गाना बना सेंसेशनल हिट

गाना यूट्यूब पर कर रहा नंबर 1 पर ट्रेंड

Sunny Leone Latest Song
  • पवन सिंह और सनी लियोनी जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे 
  • सनी लियोनी मेस्मेराइजिंग अवतार में आईं नजर
  • सॉन्ग लगातार यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा
Teri Laal Chunariya Song: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी हाल ही में भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह के साथ 'तेरी लाल चुनरिया' गाने में नजर आई हैं। सनी लियोनी ने गाने 'तेरी लाल चुनरिया' के साथ एक बार फिर म्यूजिक की दुनिया में हंगामा मचा दिया है, जो धूम मचा रहा है और दुनियाभर में फैंस के दिलों पर कब्जा कर रहा है। 
 
इस गाने में सनी लियोनी एक मेस्मेराइजिंग अवतार में हैं, जिसमें एक अट्रैक्टिव म्यूजिकल परफॉर्मेंस के साथ उनका चार्म देखा जा सकता है। 'तेरी लाल चुनरिया' सनी लियोनी की मैग्नेटिक प्रजेंस को न सिर्फ उनके विजुअल्स के माध्यम से शोकेस करता है।
यह गाना सनी लियोनी के बेहतरीन डांस मूव्स को प्रदर्शित करता है, जो सॉन्ग वीडियो को एक विजुअल डिलाइट बनाता है। यह ट्रैक वाइब्रेंट बीट्स और कैंची रिदम से बना है, जो इसके अपबीट वाइब को दर्शकों के बीच हिट बना देता है।
 
पवन सिंह अभिनीत और ज्योतिका तंगरी द्वारा गाया गया, 'तेरी लाल चुनरिया' म्यूजिकल डुओ जावेद-मोहसिन द्वारा कम्पोज किया गया है। गाने की कोरियोग्राफी आदिल शेख ने की है। म्यूजिक में सनी लियोनी के वेंचर को कई सफलताएं मिली हैं और यह ट्रैक एक और उपलब्धि है, जो इंडस्ट्री में उनकी बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाता है।
अपनी आकर्षक ट्यून्स और सनी की मैग्नेटिक प्रजेंस के साथ, 'तेरी लाल चुनरिया' म्यूजिकल चार्ट पर डोमिनेट करने के लिए तैयार है, जिससे सनी लियोनी की स्थिति मजबूत हो गई है।
 
सनी लियोनी के वर्क फ्रंट की बात करें तो, वह 'ग्लैम फेम' को जज करने की तैयारी कर रही हैं और राहुल भट्ट अभिनीत अनुराग कश्यप की 'कैनेडी' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। इसके अलावा, फ़िल्म 'कोटेशन गैंग' से जैकी श्रॉफ, प्रियामणि और सारा अर्जुन के साथ सनी की तमिल सिनेमा में एंट्री जल्द ही होने वाली है।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
मकर संक्रांति का चटपटा चुटकुला : पति-पत्नी और वो