1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Sunny Leones 2023 Marked by Global Recognition and Business Success

साल 2023 सनी लियोनी के लिए रहा खास, बोलीं- एक ऐसा अनुभव था जिसे कभी नहीं भूलूंगी

How was 2023 for Sunny Leone
Sunny Leone: साल 2023 लगभग पूरा होने आया है। जहां एक्ट्रेस सनी लियोनी इस साल अपनी सफलताओं और माइलस्टोन पर विचार करती हैं। 'कैनेडी' के साथ कान फिल्म फेस्टिवल में अपनी शुरुआत के बाद, सनी ने करिश्मा और प्रतिभा के साथ एक शानदार वर्ष का अनुभव किया।
 
कान में अपनी सफलता के बाद, सनी लियोनी को 'कैनेडी' से वैश्विक पहचान मिली, जिसके प्रीमियर पर उन्होंने दर्शकों और फैंस से तालियां बटोरीं। उनके म्यूजिक वीडियो 'मेरा पिया घर आया 2.0' और 'थर्ड पार्टी' को लाखों व्यूज मिले। खासकर उनका गाना 'लैला' 1 बिलियन व्यूज तक पहुंच गया। 
 
अपने एंटरटेनमेंट करियर से परे, सनी ने पति डैनियल वेबर के साथ अपने कॉस्मेटिक ब्रांड, 'स्टार स्ट्रक बाय सनी लियोनी' को एक्सपैंड किया। उन्होंने लुक्स सैलून के साथ भी सहयोग किया और 40 नए 'स्टार स्ट्रक' लोकेशन खोले। 
 
इसके साथ ही चिका लोका नामक एक रेस्तरां में वेंचर किया। साथ ही एआई टेक, राइज एनर्जी बार और एक स्लीप एड कंपनी में इन्वेस्ट भी किया। वह टेलीविजन शो "स्प्लिट्सविला" का एक सफल हिस्सा भी रही हैं।
 
सनी लियोनी के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह 'ग्लैम फेम' शो को जज करेंगी। वह डायरेक्टर अनुराग कश्यप के साथ अपनी फिल्म 'कैनेडी' की रिलीज का भी इंतज़ार कर रहीं हैं। इसके अलावा, वह अपनी पहली तमिल फिल्म, 'कोटेशन गैंग', में लीड रोल अदा करतीं दिखाई देंगी।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
शर्मिला टैगोर को ऑफर हुई थी 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी', इस वजह से किया इंकार