सम्बंधित जानकारी
- परेश रावल के बेटे आदित्य रावल करने जा रहे फिल्मी डेब्यू, जी5 की 'बमफाड़' में आएंगे नजर
- शाहरुख खान ने क्वारंटाइन सेंटर बनाने के लिए बीएमसी को दिया अपना ऑफिस
- कोरोना वायरस : कनिका कपूर की सेहत में सुधार, छठी बार लिया गया सैंपल
- लॉकडाउन की वजह से परेशान हुईं राखी सावंत, वीडियो शेयर कर बोलीं- कामवाली बाई बना दिया....
- कार्तिक आर्यन बनाने जा रहे 'बागबान' का रीमेक! जाह्नवी कपूर और भूमि पेडनेकर ने मांगा रोल
लॉकडाउन में सनी लियोनी ने बढ़ाया फैंस के दिलों का तापमान, शेयर की बोल्ड तस्वीरें
कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए भारत को लॉकडाउन कर दिया गया है। जिसकी वजह से आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी अपने घरों में रहने को मजबूर है। हालांकि बॉलीवुड सितारे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव बने हुए हैं। हॉट अदाकार सनी लियोनी भी सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और फैंस के साथ अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें शेयर कर रही हैं।
हाल ही में सनी लियोनी ने अपनी कुछ हॉट तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सनी लियोनी बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। सनी ऑरेंज बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। उन्होंने इसके ऊपर से व्हाइट लेस क्रॉप टॉप पहन रखा है।
इस तस्वीर के कैप्शन में सनी लियोनी ने लिखा- 'घूरना ठीक है... समर के 12 दिन।' सनी का ये बोल्ड अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है, वे इस पर खूब कमेंट कर रहे हैं।
इससे पहले सनी लियोनी ने जो तस्वीर शेयर की थीं उसमें वे बेहद ग्लैमरस अंदाज में घोड़े पर सवार नजर आई थीं। हाल ही में सनी लियोनी ने एक इंटरव्यू में बताया कि डेनियल ने उन्हें पहली मीटिंग में लेस्बियन समझ लिया था।
बता दें कि सनी और डेनियल के 3 बच्चे 2 बेटे और 1 बेटी हैं। सनी इन दिनों अपने परिवार के साथ सेल्फ आइसोलेशन में हैं। वह अपने बच्चों को इस वायरस से बचाने का पूरा ध्यान रख रही हैं।
