1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. corona positive kanika kapoor health update

कोरोना वायरस : कनिका कपूर की सेहत में सुधार, छठी बार लिया गया सैंपल

Corona Virus
कोरोना वायरस स ग्रसित लखनऊ के एसजीपीजीआई में भर्ती बॉलीवुड एक्ट्रेस कनिका कपूर की हालत में सुधार है। खबरों के अनुसार कनिका कपूर के 5 कोरोना टेस्ट पॉजिटिव होने के बाद अब नया सैंपल शुक्रवार को जांच के लिए भेजा गया है। वहीं कनिका के परिवार वालों का कहना है कि कनिका कपूर अब पहले से ठीक हैं।

 
पीजीआई के कोरोना वार्ड में भर्ती कनिका कपूर को लेकर कहा जा रहा है कि उनकी सेहत में सुधार है। कनिका ने फोन पर बताया कि उनकी सेहत पहले से ठीक है। अब उन्हें बुखार, खांसी और सर्दी के कोई भी लक्षण अब नजर नहीं आ रहे हैं। 
 
बता दें कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पूरे लखनऊ में हड़कंप मच गया था। रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को कनिका का नया सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। अब नए टेस्ट के जरिए पता चलेगा कि कनिका कोरोना से उभर पाई हैं या नहीं। फिलहाल वह अस्पताल में ही इलाज करवा रही हैं। 
 
अगला लेख
लॉकडाउन की वजह से परेशान हुईं राखी सावंत, वीडियो शेयर कर बोलीं- कामवाली बाई बना दिया....