dipawali
Sat, 31 Oct 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sunny Leone, Shah Rukh Khan, Hrithik Roshan, Raees, Kaabil

सनी लियोन का डबल धमाका... शाहरुख के बाद अब रितिक की बारी

सनी लियोन
सभी जानते हैं कि सनी लियोन ने शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रईस' में एक आइटम सांग किया है, लेकिन अब वे रितिक के साथ भी आइटम सांग करने जा रही हैं। फिल्म का नाम है 'काबिल'। इसमें सनी का आइटम सांग निर्देशक संजय गुप्ता प्लान कर रहे हैं। सनी के साथ संजय फिल्म 'शूटआउट एट वडाला' में काम कर चुके हैं। इस फिल्म सनी ने 'लैला' आइटम सांग किया था जो काफी सराहा गया था। 
खास बात तो यह है कि काबिल और रईस एक ही दिन प्रदर्शित हो रही है,  26 जनवरी 2017 को। इस दिन सनी का डबल धमाका हो जाएगा। दोनों ही फिल्मों में सनी देखने को मिलेगी। वो भी नामी सितारों के साथ।
ये भी पढ़ें
गज़ब... आमिर की 'दंगल' का प्रमोशन करेंगे अजय देवगन!