sundarkand
Sat, 31 Oct 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Ajay Devgn will promote Aamir Khan's Dangal!

गज़ब... आमिर की 'दंगल' का प्रमोशन करेंगे अजय देवगन!

अजय देवगन
अजय देवगन ने इन दिनों सोशल मीडिया पर 'माय गर्ल माय स्ट्रेंथ' नामक कैम्पेन शुरू किया है। उन्होंने अपनी बेटी न्यासा के साथ एक फोटो शेअर करते हुए उसे अपनी स्ट्रेंथ बताया है। उन्होंने अपने फॉलोअर्स से भी कहा है कि वे भी अपनी बेटियों के साथ अपने फोटो ट्वीटर पर पोस्ट करें। 
इसी दौरान एक प्रशंसक ने पूछ लिया कि क्या वे आमिर की फिल्म 'दंगल' का भी प्रमोशन करेंगे जो कि गर्ल पॉवर पर आधारित है। अजय ने तुरंत कहा कि यदि दंगल की यही थीम है तो मैं उस फिल्म को भी प्रमोट करूंगा। 
 
अजय ने साबित किया कि वे किसी कैम्प का हिस्सा नहीं है और जो उन्हें सही लगता है वही वे करते हैं। गौरतलब है कि अजय और आमिर 'इश्क' फिल्म साथ कर चुके हैं। फिलहाल अजय 'शिवाय' में व्यस्त है जो इस दिवाली पर प्रदर्शित होगी। 
ये भी पढ़ें
सुल्तान का बॉक्स ऑफिस पर 17वां दिन