सोमवार, 14 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. sunny leone post on biopic karenjit kaur
Written By

सनी लियोनी की बायोपिक को मिल रहे ऐसे कमेंट्स

सनी लियोनी
सनी लियोनी की बायोपिक वेबसीरिज़ 'करणजीत कौर : द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोनी' शुरू हो चुकी है और दर्शकों से इसे प्यार मिल रहा है। ज़ी 5 चैनल पर प्रसारित हो रही यह कहानी एक लड़की करणजीत कौर से लेकर एक्ट्रेस सनी लियोनी के बनने तक की है। इसे लेकर सनी लियोनी बहुत खुश हैं। 
 
वे लंबे समय से अपनी इस बायोपिक का प्रमोशन करने में लगी हुई थीं। खास बात यह है कि इसमें वे खुद की भूमिका खुद निभा रही हैं, जो कि आजतक किसी बायोपिक में नहीं हुआ है। अब बायोपिक प्रसारित हो रही हैं तब भी सनी इसे आगे बढ़ाने में लगी हुई हैं। वे अपनी इस सीरिज़ पर लोगों और क्रिटिक्स के विचार बता रही हैं। 
 
हाल ही में सनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने अपनी बायोपिक से एक पिक्चर डाला है और उस पर कुछ कमेंट्स भी लिखे हैं। सनी ने यह भी लिखा कि एक कहानी जिसे लोग और जानना चाहेंगे। 
 
 
सनी ने कैप्शन में लिखा है यह इतनी असली कहानी है जिसे लोग और जानना चाहेंगे। सनी लियोनी की इस सीरिज़ को लगातार तारीफें मिल रही है। यह जी5 ऐप पर रिलीज़ की जा रही है, जिसके पहले सीजन में 10 एपिसोड्स होंगे। 
ये भी पढ़ें
अनिल कपूर ने जारी किया नया पोस्टर 'मेरे अच्छे दिन कब आएंगे'