सनी लियोनी ने शुरू किया नया बिजनेस, नोएडा में खोला रेस्टोरेंट
सनी लियोनी ने नोएडा सेक्टर 129 में चिका लोका नाम का रेस्टोरेंट शुरू किया है
Sunny Leone Restaurant: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने अपनी एक्टिंग स्किल से अलग पहचान बनाई है। एक्टिंग के अलावा सनी बिजनेस भी करती हैं। एक्ट्रेस का अपना ब्यूटी प्रोडक्ट हैं। वहीं अब वह एक रेस्टोरेंट की मालकिन भी बन गई हैं।
सनी लियोनी ने नोएडा सेक्टर 129 में चिका लोका नाम का रेस्टोरेंट शुरू किया है। चिका लोका का मतलब 'पागल लड़की' होता है। सनी लियोनी ने अपने रेस्टोरेंट में कुकिंग करके हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम हैंडल Chica Loca Noida पर शेयर किया है।
सनी लियोनी के रेस्टोरेंट को लोगों ने रिव्यू भी दिया है और यहां के खाने से लेकर हर सुविधा को शानदार बताया है।
चिका लोका रेस्टोरेंट के जनरल मैनेजर भूपेश सिंह का कहना है कि यहां पर अन्य रेस्टोरेंट की तुलना में खाने के प्राइज बहुत रीजनेबल हैं। इसके साथ ही हमारे रेस्टोरेंट में लोग पार्टी के दौरान शानदार दृश्य का भी लुफ्त उठा सकते हैं। जबकि नोएडा और ग्रेनो के सेंट्रल में होना भी एक अलग खूबी है।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें