1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. sunny leone on her biopic trailer

करणजीत कौर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोनी, सनी लियोनी हुईं भावुक

सनी लियोनी
हाल ही में सनी लियोनी की बायोपिक करणजीत कौर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोनी का ट्रेलर जारी हुआ है। ऐसे में सनी के फैंस के अलावा बाकी दर्शकों ने भी इसे पसंद किया है। ट्रेलर को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। 
 
इस बायोपिक में सनी लियोनी की बचपन से लेकर अब तक की कहानी बताई गई है। बताया गया है कि कैसे एक सीधी बच्ची एक पॉर्न स्टार बन गई। फैंस के लिए खास बात यह है कि इसमें सनी ने ही अपना किरदार निभाया है। और यही बात फिल्म को अलग बनाती है। 
 
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली सनी ने हाल ही में अपने फैंस को फिल्म के ट्रेलर को इत अना प्यार देने के लिए धन्यवाद दिया है। इसमें वे थोड़ी ईमोशनल भी नज़र आईं। सनी ने अपनी एक वीडियो शेयर की जिसमें वे कह रही हैं कि आप सभी को मेरी फिल्म के ट्रेलर को इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद। आप सभी को मैं बहुत प्यार करती हूं। आप हमेशा मेरा साथ देते हैं उसके लिए भी धन्यवाद। 
 
 
यह एक वेबसीरिज है जिसमें सनी लियोनी की कहानी बताई गई है। हालांकि ट्रेलर में उनके अभी के परिवार (बच्चों) के बारे में कुछ भी दिखाया नहीं गया है। वहीं उनके पति डेनियल और भाई के किरदारों को भी इसमें बहुत अहमियत दी गई है। 
अगला लेख
क्रिसमस 2020 पर रिलीज होगी अजय देवगन और रणबीर कपूर की फिल्म