सनी लियोनी ने बताया सरोगेसी का सच, बोलीं- हमने इतना पैसा दिया कि उसने घर और शादी कर ली
सनी लियोनी ने सुनाई अपनी मदरहुड जर्नी की सच्चाई, सरोगेसी और एडॉप्शन को लेकर किया बड़ा खुलासा
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और एंटरप्रेन्योर सनी लियोनी ने हाल ही में अपनी मदरहुड जर्नी के बारे में खुलकर बातचीत की। सनी और उनके पति डेनियल वेबर आज तीन बच्चों के माता-पिता हैं, एक बेटी निशा जिसे उन्होंने गोद लिया और दो जुड़वां बेटे जो सरोगेसी के जरिए उनके जीवन में आए।
सनी ने बताया कि IVF के कई प्रयासों के बावजूद उन्हें सफलता नहीं मिली और हेल्थ इश्यूज ने उनकी राह और मुश्किल बना दी। ऐसे में उन्होंने एडॉप्शन का फैसला किया।
पॉडकास्ट में किया खुलासा
सनी लियोनी जल्द ही सोहा अली खान के नए पॉडकास्ट में नजर आने वाली हैं। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसमें सनी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। सनी ने कहा- "मेरे मन में हमेशा से यह था कि मैं एक बच्चा गोद लेना चाहती हूं। जिस दिन IVF का अपॉइंटमेंट था, उसी दिन हमें एक बेटी के लिए मैच किया गया।" जब सोहा ने पूछा कि क्या उन्होंने प्रेग्नेंसी के डर से सरोगेसी का विकल्प चुना, तो सनी ने साफ कहा- "नहीं।"
सरोगेसी के खर्च पर भी बोलीं सनी
सनी ने बताया कि सरोगेसी प्रोसेस में काफी पैसा खर्च हुआ। उन्होंने कहा- "हमने सरोगेट मदर को वीकली पेमेंट किया। उसके पति को भी छुट्टी लेने के लिए पैसा मिला। उसने इतना कमाया कि एक घर खरीदा और अपनी शादी बड़ी धूमधाम से की।"
सनी के इन बयानों ने फैन्स को प्रभावित किया। समाज में जहां एडॉप्शन और सरोगेसी को लेकर सवाल उठते हैं, वहां सनी का यह कदम और खुलापन लोगों को प्रेरित कर रहा है।
सनी और डेनियल ने 2011 में शादी की थी। साल 2017 में उन्होंने लातूर (महाराष्ट्र) से 21 महीने की निशा को गोद लिया। इसके बाद मार्च 2018 में जुड़वां बेटे नोहा और अशर का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें