1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. sunny leone is surprised that she had 3 kids in one go

एकसाथ 3 बच्चों की मां बनने पर सनी लियोनी बोलीं- ऐसा बिल्कुल भी नहीं सोचा था

Sunny Leone Sunny Leone Kids
सनी लियोनी बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। सनी लियोनी के 3 बच्चे हैं और इन तीनों बच्चों को संभालने के साथ ही वह अपनी प्रोफेशनल कमिटमेंट भी पूरे कर रही हैं। सनी ने पहले यहां एक अनाथ बच्ची निशा को अडॉप्ट किया था। इसके बाद उनके 2 जुड़वां बेटे अशर और नोआ पैदा हुए।

 
सनी लियोनी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरे पास एक साथ 3 बच्चे होंगे। मुझे लगा कि यह धीमे-धीमे होगा। मैंने सोचा था कि पहले मेरे पास एक बच्चा होगा और फिर बाद में दूसरा लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं सोचा था कि तीनों बच्चे एक साथ होंगे।
 
उन्होंने कहा, काम के साथ बच्चे संभालना थोड़ा कठिन हैं। इसमें काफी टाइम मैनेजमेंट करना पड़ता है। अब जब मैं अपने काम पर होती हूं तो बच्चों को मिस करती हूं। मैं उन्हें बताती हूं कि कुछ समय के लिए मुझे काम से बाहर जाना है लेकिन मैं उनके साथ डिनर करने के लिए वापस आ जाऊंगी।
 
बता दें ‍कि सनी लियोनी ने 2011 में एडल्ट फिल्मों के स्टार रह चुके डेनियल वेबर से शादी की। सनी के पति डेनियल के मुताबिक, मैंने सनी को पहली बार लॉस वेगास के एक रेस्टोरेंट में देखा था। मैं वहां अपने बैंड के शो करने गया था और सनी दोस्तों के साथ छुटि्टयां बिताने आई थी। मुझे पहली नजर में ही उनसे प्यार हो गया था।
 
16 जुलाई 2017 को सनी और डेनियल ने लातूर (महाराष्ट्र) के एक अनाथालय से बेटी निशा को गोद लिया था। उस वक्त निशा 21 महीने की थी। बाद में सनी सरोगेसी से दो बेटों नोह और अशेर की मां बनीं।
 
अगला लेख
2020 की टॉप 10 वेबसीरिज