1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Sunny Deol does not want son Karan Deol to act in remakes

सनी देओल नहीं चाहते कि बेटा करण देओल करे यह काम | Sunny Deol does not want son Karan Deol to act in remakes

सनी देओल
देओल खानदान की तीसरी पीढ़ी भी बॉलीवुड में एंट्री के लिए तैयार है। धर्मेन्द्र के पोते और सनी देओल के बेटे करण देओल की पहली फिल्म 'पल पल दिल के पास' 20 सितम्बर को रिलीज होने वाली है। 
 
फिलहाल सनी देओल अपने बेटे की फिल्म का जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं जबकि यह बात सभी जानते हैं कि सनी को प्रचार करना या इंटरव्यू देना बिलकुल भी पसंद नहीं है, लेकिन बेटे का सवाल है। 


 
अपने बेटे के करियर को लेकर सनी की सोच स्पष्ट है। सनी के अनुसार वे नहीं चाहते कि उनका बेटा पुरानी फिल्मों के रीमेक करे। पुरानी फिल्में उस दौर के हिसाब से बनाई गई थी और उन कहानियों को आज के दौर में फिट करना वे ठीक नहीं समझते। 


 
फिल्म तो छोड़िए, सनी को तो यह भी पसंद नहीं है कि करण कोई गाने का रीमेक भी करे। बहुत ही महत्वपूर्ण सवाल वे पूछते हैं। क्या आज की जनरेशन कुछ ओरिजनल नहीं बना सकती? क्या वे पुरानी हिट फिल्म या पुराने हिट गीतों का ही रीमेक बना सकते हैं? 
 
सनी ने तो बात जाहिर कर दी है। देखना ये है कि करण देओल इन पर कितना अमल करते हैं। फिलहाल तो 'पल पल दिल के पास' का इंतजार है। 
अगला लेख
जेम्स बांड की फिल्म 'नो टाइम टू डाई' की कहानी का हुआ खुलासा!