dharma sangrah

क्यों भीग गईं सनी देओल की आंखें?

Updated: गुरुवार, 7 सितम्बर 2017 (16:23 IST)
देओल परिवार के सदस्यों में कुछ बातें कॉमन हैं, इनमें से एक है इनका आपस में प्यार। सभी मिल-जुल कर रहने वाले और एक दूसरे से इस तरह जुड़े हुए हैं जैसे माला में मोती जुड़े रहते हैं। 
 
हाल ही में बॉबी देओल और सनी देओल के बीच प्यार को सभी ने देखा और महसूस किया। अपनी फिल्म पोस्टर बॉयज़ के प्रमोशन के दौरान बॉबी से जुड़ी बातें करने पर सारे पत्रकारों ने सनी देओल की आंखों में अपने भाई बॉबी के लिए प्यार को देखा, उन भावनाओं को देखा जो आंखों से बह रही थी। साथ ही उनके रुंधे गले में अटक रहे शब्दों को भी सुना। 


 
दरअसल फिल्म के प्रमोशनल इंटरव्यू चल रहे थे। उस दौरान जब बॉबी ने अपने बुरे दौर की बात की और कहा कि कैसे परिवार ने उन्हें हिम्मत और सहारा दिया। 
 
बॉबी ने बताया “मैं फिल्मों से दूर नहीं हुआ था और ना ही मैं चूज़ी हुआ था, बल्कि फिल्म वाले चूज़ी हो गए थे। मैं तो फिल्मों में अभिनय करना चाहता था, लेकिन कोई रोल ले कर मेरे पास नहीं आ रहा था। ऐसे में मेरा साथ घर वालों ने दिया और आज मैं अपने आपको फिर से पॉलिश कर लोगों के सामने आया हूं।  मैंने अपने आप पर मेहनत की है और अब जब पोस्टर बॉयज़ लोगों के सामने आएगी तो आशा है कि लोग इस फिल्म को देख मेरे काम को सराहेंगे ताकि मुझे और भी काम करने का मौक़ा मिले। मैं ज्यादा फिल्में कर सकूं। 
 
जब इस बारे में सनी से पूछा गया तो उनका कहना था कि हम सब साथ हैं और एक-दूसरे ले लिए हमेशा खड़े हुए हैं, लेकिन जब एक-दूसरे को परेशान देखते हैं तो दर्द तो होता ही है...
 
और ये कह कर स्ट्रांग मैन ने पत्रकारों से गुज़ारिश की कि अगर इस बारे में बात न करके कुछ और बातें कर लें तो बेहतर होगा। उनकी आंखें भीग गईं और गला रूंध गया था। 
 
सनी के फौलादी शरीर में भी इतना प्यारा दिल धड़कता है जान कर खुशी होती है और सुकून भी मिलता है कि पैसे के जोर पर नाचने वाली फिल्मी दुनिया में एक भाई अपने दूसरे भाई के लिए हरदम खड़ा है। 
 
आने वाले दिनों में सनी देओल के बेटे करण भी फिल्मों में काम करते दिखेंगे और सनी की बात माने तो उनमें भी अपने घरवालों के लिए प्यार है और बड़ों के लिए दिल में उतनी ही इज्जत है।
लेखक के बारे में
रूना आशीष
रुना आशीष भूतड़ा को बतौर पत्रकार मीडिया इंडस्ट्री में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह आज तक, जी न्यूज, न्यूज नेशन, टीवी9, फर्स्ट पोस्ट और बीबीसी जैसे मीडिया संस्थानों के लिए काम कर चुकी है। वर्तमान में रुना वेबदुनिया के लिए फिल्म इंडस्ट्री के कार्यक्रमों की वीडियो रिपोर्ट और.... और पढ़ें

Show comments

गणेश चतुर्थी पर इन बॉलीवुड सितारों के घर विराजते हैं बप्पा, कार्तिक से पश्मिना तक मनाते हैं खास अंदाज में उत्सव

बड़े पर्दे पर 'मिर्जापुर' का जलवा, रितेश सिधवानी ने अमृता फडणवीस-सुप्रिया सुले के लिए रखी स्पेशल स्क्रीनिंग

जानें क्यों नहीं रिलीज होगा 'द पैराडाइज' का ट्रेलर, नेचुरल स्टार नानी ने बताई खास वजह

सलमान खान स्टारर 'मातृभूमि' पर बड़ा अपडेट, CBFC की स्क्रीनिंग के बाद तय होगी रिलीज डेट!

'ऐसी मेरी वाइब' के फीवर में डूबीं शिल्पा शेट्टी, कुणाल खेमू के गाने पर जमकर किया डांस

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख