dharma sangrah
✕

प्रियाणी के ‘माहिया‘ सॉन्ग को पांच दिनों में 2 लाख व्यूज़

Updated: गुरुवार, 7 सितम्बर 2017 (17:45 IST)
म्यूजिक रियलिटी शो वाइस ऑफ इंडिया से अपनी पहचान बनाने वाली सिंगर प्रियाणी वाणी ने एक बार फिर से अपनी आवाज जादुई आवाज से संगीतप्रेमियों को तोहफा दिया है। दरअसल प्रियाणी वाणी और म्यूजिक कंपोजर और ख्यात गीतकार आशीष पंडित ने यू ट्यूब पर फॉल्सेटो म्यूजिक नाम से एक चैनल लॉन्च किया है, जिसका पहला गाना प्रियाणी का ‘माहिया‘ हाल ही में रिलीज हुआ है। 
 
इस गीत में प्रियाणी के साथ तोची रैना की भी आवाज है। आशीष ने इस गीत को लिखा है जो ढिंका चिका (रेडी) लिखकर बॉलीवुड में ख्याति अर्जित कर चुके हैं। हाल ही में गायिका प्रियाणी वाणी और आशीष इस गाने के प्रमोशन के लिए इंदौर पहुंचे। इस दौरान इलेट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया से रूबरू होते हुए दोनों ने बताया कि ये चैनल इंडिपेंटेड चैनल है इसमें किसी तरह के भी सांग को गाया जा सकता है। आशीष ने बताया कि यू ट्यूब में चैनल शुरू करने का मकसद अच्छे सिंगर्स और लिरिसिस्ट को मौका देना है। आजकल के सॉन्ग्स लाउड हो रहे हैं लेकिन फाल्सेटो म्यूजिक चैनल के जरिए रूह को सुकुन मिलने वाला संगीत सुनाया जाएगा। 
 
प्रियाणी और आशीष ने इस बात पर खुशी जताई कि माहिया सांग को सिर्फ पांच दिनों में 2 लाख दर्शक देख चुके हैं और दर्शकों ने इस सांग को खासा सराहा है। उन्होंने इसके लिए दर्शकों का आभार माना और वादा किया कि फाल्सेटो म्यूजिक चैनल के जरिये इसी तरह के खूबसूरत और बेहतरनी गाने वे आगे भी दिखाते रहेंगे। प्रियाणी ने रियलिटी शो के बारे में कहा कि उसे एक कॉम्पिटीशन की ही तरह लें। प्रियाणी का कहना है कि जब वो आउट ऑफ इंडिया स्टेज शो के लिए जाती हैं, तो वहां के लोगों की मांग लता-किशोर जी के गानों की ही ज्यादा होती है क्योंकि उस दौर का संगीत मधुर था। इंदौर की प्रियाणी को संगीत के क्षेत्र में आगे बढ़ने में जहां अपने पापा का सपोर्ट मिला वहीं आशीष पंडित अपने जूनून और जज्बे से बॉलीवुड में एक पहचान बनाने में कामयाब रहे है। आशीष संगीतकार प्रीतम के सहायक के तौर भी कार्य करते रहे हैं।

Show comments

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

जब प्रेग्नेंसी में सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं 100 सिगरेट, 'गुमराह' की शूटिंग का सुनाया किस्सा

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख