1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. suniel shetty wrote a lovely note congratulating son ahan shetty on his birthday

सुनील शेट्टी ने बेटे अहान को दी ईमानदारी से काम करने की सलाह

suniel shetty
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने बेटे अहान का 28 दिसंबर को बर्थडे था। इस मौके पर सुनील शेट्टी ने अपने बेटे अहान शेट्टी को जन्मदिन की बधाई दी और उन्हें ईमानदारी से काम करने की सलाह दी है।

 
सुनील शेट्टी ने अहान शेट्ठी के जन्मदिन के अवसर पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नोट शेयर कर उन्हें बधाई दी है। सुनील शेट्टी ने अहान की तस्वीर शेयर कर लिखा, 'मेरी सबसे बड़ी खुशी, सबसे बड़े गर्व और मेरे प्यार अहान को जन्मदिन की ढ़रे सारी शुभकामनाएं... अपने मुझे गर्व करने के लिए बहुत सारे कारण दिए हैं। 
 
उन्होंने लिखा, मैं चाहता हूं कि आप अपनी रोमांचक नई यात्रा शुरू करते हुए प्यार, भाग्य, रोमांच के लिए ईश्वर से प्रार्थाना करता हूं। कड़ी मेहनत करों और हमेशा ईमानदार रहो, जो आपके पास है उसके लिए हमेशा आभारी रहें। हमेशा दूसरों में प्यार, दया, पॉजिटिविटी की तलाश करें।
 
सुनील शेट्टी ने लिखा, रास्ते में किसी की मदद करने के लिए हमेशा रुकें। अपने आप को क्षमा करें और गलती होने पर सीखें लेकिन सबसे अधिक अपनी जर्नी को एंजॉय करें। आपके द्वारा किए गए सभी प्रयास आपको केवल अधिक खुशी की ओर ले जाएं। 
 
बता दें कि अहान शेट्टी ने हाल ही में फिल्म 'तड़प' से बॉलीवुड डेब्यू किया है। इस फिल्म में उनके साथ तारा सुतारिया नजर आईं। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। 
अगला लेख
कड़कड़ाती ठंड में कोल्ड शावर लेती नजर आईं शाहरुख खान की एक्ट्रेस