शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. arjun kapoor anshula kapoor rhea kapoor test positive for covid 19
Written By
Last Modified: बुधवार, 29 दिसंबर 2021 (13:59 IST)

दूसरी बार कोरोना की चपेट में आए अर्जुन कपूर, बहन अंशुला भी हुईं संक्रमित

दूसरी बार कोरोना की चपेट में आए अर्जुन कपूर, बहन अंशुला भी हुईं संक्रमित - arjun kapoor anshula kapoor rhea kapoor test positive for covid 19
मनोरंजन जगत में एक बार फिर कोरोनावायरस का कहर टूट पड़ा है। बीते कुछ दिनों में कई सेलेब्स अब इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। वहीं अब बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इस महामारी का शिकार हो गए हैं। अर्जुन कपूर के साथ उनकी बहन अंशुला कपूर भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।

 
खबरों के अनुसार दोनों भाई-बहन पॉजिटिव आने के बाद होम क्वारंटीन हैं। उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से कोरोना टेस्ट कराने की अपील की है। अर्जुन को साल भर में दूसरी बार कोरोना हुआ है। 
 
अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर और उनके पति करण बुलानी की कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। खबरों के अनुसार अर्जुन की गर्लफ्रेंड मलाइका का भी कोरोना टेस्ट किया जाएगा। 
 
बीते दिनों करीना कपूर, अमृता अरोरा और महीप कपूर कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद इनके परिवार के कुछ सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी।
 
ये भी पढ़ें
साल 2021 में इन सेक्सी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के वायरल फोटो मचाते रहे धमाल