sundarkand
✕

बबली दीदी के रूप में मोना सिंह का नया अंदाज, ‘सुबेदार’ में निभाया अब तक का सबसे चुनौतीपूर्ण किरदार

Updated: सोमवार, 2 मार्च 2026 (16:56 IST)
प्राइम वीडियो की 'सूबेदार' ने एक ऐसा कास्टिंग सरप्राइज दिया है जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। बबली दीदी के रूप में, मोना एक ऐसी महिला का किरदार निभा रही हैं जिसे अपराध विरासत में मिला है। वह जेल के पीछे से अवैध रेत खनन के कई घाट चलाती हैं और सूबेदार अर्जुन मौर्य (अनिल कपूर) को लगातार अपनी उंगलियों पर नचाती हैं। 
 
ताकतवर, अनप्रिडिक्टेबल और देसी मिट्टी की हकीकत से जुड़ी, यह मोना सिंह का वो अवतार है जो दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा। यह कहना गलत नहीं होगा कि 2026 के किसी भी कयास में इस ट्विस्ट की भविष्यवाणी नहीं की जा सकती थी।
 
A post shared by Abundantia Entertainment (@abundantiaent)

 

इस रोल के मिलने के अनुभव को याद करते हुए मोना सिंह ने बताया, मुझे सुरेश त्रिवेणी का फोन आया, वो मेरे अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने मुझसे कहा, मोना, मैं तुम्हें एक ऐसा रोल ऑफर कर रहा हूं जो तुमने पहले कभी नहीं किया है। उन्होंने मुझे स्क्रिप्ट सुनाई और मेरे किरदार के बारे में बताया, तो मेरा रिएक्शन था ‘अरे बाप रे! यह क्या दे दिया मुझे?’ मैंने ऐसा पहले कभी नहीं किया था।
 
शूटिंग के दौरान कितनी मस्ती हुई, इस पर बात करते हुए मोना ने आगे कहा, मुझे लगता है कि सुरेश के साथ काम करने का यह सबसे अच्छा हिस्सा है, और यह हमारा पहला कोलैबोरेशन है। अपने किरदार 'बबली दीदी' के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, वह सरप्राइज से भरी हुई है और थोड़ी मनमौजी है। वह बहुत ही अनप्रिडिक्टेबल है और अपनी कमियों को लेकर उसे कोई पछतावा नहीं है। यही बात मुझे इस किरदार के बारे में सबसे अच्छी लगी।

बॉलीवुड की अन्य लेटेस्ट खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 
 
इस रोल को चुनौतीपूर्ण बनाने वाली चीज़ों के बारे में बात करते हुए मोना ने कहा, एक हार्टलैंड (देसी) डायलेक्ट (बोली) भी पकड़ना है और आप गुंडी दीदी भी बनी हुई हो। पूरा सैंड माफिया आप चला रही हैं। और मैंने सूबेदार जी को पूरी पिक्चर में दुखी कर रखा है। दीदी की वजह से बहुत एक्शन हो रहा है। तो यह चुनौतीपूर्ण था। बेशक, हर एक्टर को चैलेंज पसंद आता है और मुझे सबसे ज़्यादा पसंद आता है। ऐसी चीज़ें करना जो मुझे चुनौती दें, हैरान करें, जिसकी वजह से मेरी रातों की नींद उड़ जाए... मैंने यह सब महसूस किया इस रोल को निभाते वक्त और बहुत मजे किए।
 
सुरेश त्रिवेणी द्वारा निर्देशित, और विक्रम मल्होत्रा, अनिल कपूर और सुरेश त्रिवेणी द्वारा निर्मित, 'सूबेदार' ओपनिंग इमेज फिल्म्स की प्रोडक्शन है, जो अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क (AKFCN) के सहयोग से बनी है। 'सूबेदार' का प्रीमियर 5 मार्च को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में प्राइम वीडियो पर होगा।
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख