Daily Horoscope
✕

जेब खर्च के लिए कॉफी शॉप में काम करती थीं श्रद्धा कपूर, 16 साल की उम्र में ठुकरा दिया था सलमान की फिल्म का ऑफर

Updated: सोमवार, 2 मार्च 2026 (16:15 IST)
बॉलीवुड की सबसे चहेती और वर्सटाइल एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर 3 मार्च को अपना जन्मदिन मना रही हैं। अपनी मासूम मुस्कान और बेहतरीन अदाकारी से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली श्रद्धा एक्ट्रेस के साथ-साथ एक बेहतरीन सिंगर हैं। वह शक्ति कपूर और शिवांगी कोल्हापुरे की बेटी हैं। 
 
बहुत कम लोग जानते होंगे की श्रद्धा कपूर एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले कॉफी शॉप में काम करती थीं। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल से की। टाइगर श्रॉफ और अथिया शेट्टी उनके क्लासमेट्स थे। श्रद्धा ने ग्रेजुएशन के लिए अमेरिका की बॉस्टन यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया। 
 
एक इंटरव्यू के दौरान श्रद्धा ने बताया था कि बॉस्टन में पढ़ाई करने के दौरान उन्होंने जेब खर्च के लिए कॉफी शॉप में काम किया था। यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान उन्होंने यह अनुभव लिया, जो उन्हें आज भी जमीन से जुड़े रहने में मदद करता है।
 
श्रद्धा को फिल्मों का पहला ऑफर मात्र 16 साल की उम्र में मिला था। सलमान खान ने उन्हें एक नाटक में परफॉर्म करते देखा और फिल्म 'लकी: नो टाइम फॉर लव' का ऑफर दिया। लेकिन अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए श्रद्धा ने इस बड़े मौके को ठुकरा दिया था।
 
श्रद्धा कपूर ने 2010 में फिल्म 'तीन पत्ती' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। अमिताभ बच्चन और आर माधवन स्टारर इस फिल्म में श्रद्धा की काफी तारीफ हुई और उन्हें न्यूज कमर फिल्म फेयर अवॉर्ड का नॉमिनेशन भी मिला। एक्ट्रेस को फिल्म 'आशिकी 2' से जबरदस्त पहचान मिली। 
 
श्रद्धा की रगों में सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, संगीत भी दौड़ता है। वह मशहूर गायिका लता मंगेशकर और आशा भोंसले की रिश्ते में पोती लगती हैं। यही वजह है कि 'तेरी गलियां' और 'सब तेरा' जैसे गानों में उनकी सुरीली आवाज ने जादू बिखेर दिया।
 
श्रद्धा कपूर के फैंस के लिए आने वाला समय रोमांच से भरा है। उनकी पाइपलाइन में कुछ ऐसी फिल्में हैं जो बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं। वह जल्द ही ईठा, स्त्री 3 और नागिन में नजर आएंगी। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

'किंग' के लिए फिर साथ आए शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद, क्या बॉक्स ऑफिस पर टूटेगा कमाई का रिकॉर्ड?

फवाद खान और माहिरा खान की पाकिस्तानी सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर बवाल, भारत में बैन की मांग

बिना किसी कट के पास हुई सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया', सेंसर बोर्ड ने दिया UA 13+ सर्टिफिकेट

ये प्रेम मोल लिया की शरवरी बोलीं- माता-पिता की जिम्मेदारी सिर्फ बेटों की क्यों?

सारा तेंदुलकर और राजवीर देओल की शादी की खबरों में कितना दम? सामने आया बड़ा सच

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख