1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. student of the year 2 new poster tiger shroff

स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 का पोस्टर हुआ रिलीज, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

SOTY2
साल 2012 में रिलीज हुई वरुण धवन, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म स्टू‍डेंट ऑफ द ईयर बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। अब करण जौहर ने इसका सीक्वल स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 बनाया है। इस फिल्म में नए स्टूडेंट टाइगर श्रॉफ, अनन्या पांडे और तारा सुतारिया नजर आने वाले हैं।
 
इस फिल्म का ट्रेलर 12 अप्रैल को रिलीज होने वाला है। हाल ही में इस फिल्म के 2 पोस्टर रिलीज किए गए हैं। पहले पोस्टर में प्लेग्राउंड में दो स्पोर्ट्स शूज के साथ फिल्म के कलाकार एक दूसरे को टक्कर दे रहे हैं तो वहीं, दूसरे पोस्टर में टाइगर श्रॉफ कॉलेज में एंट्री करते हुए दिखाई दे रहे हैं। 
 
करण जौहर ने दूसरा पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 2019 का बैच इस गेट से एंटर होने के लिए तैयार है और इस बार यह काफी बड़ा होने वाला है।
 
यह फिल्म 10 मई 2019 को रिलीज होने जा रही है। स्टू‍डेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में दो हसीनाओं अनन्या पांडे और तारा सुतारिया की एंट्री होने वाली हैं। इस फिल्म का निर्देशन डायरेक्टर पुनीत मल्होत्रा ने किया है जबकि दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर के बैनर धर्मा प्रोडक्शन्स के जरिए इसे प्रोड्यूस किया गया है।
अगला लेख
मणिकर्णिका के बाद फिर निर्देशन करेंगी कंगना रनौट, दिखेगा जबरदस्त एक्शन