1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Stree 2 Vedaa and Khel Khel Mein Box Office Collection day 1

स्त्री 2 साल की सबसे बड़ी ओप‍नर बनी, जानिए कैसा रहा वेदा और खेल खेल में का पहले दिन का कलेक्शन

Stree 2 Box Office Collection
Movies Box Office Collection : 15 अगस्त के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर महा क्लैश देखने को मिला है। श्रद्धा कपूर की स्त्री 2, अक्षय कुमार की खेल खेल में और जॉन अब्राहम की वेदा एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इनमें से 'स्त्री 2' को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। यह 2024 की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म भी बनी है। 
 
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर 'स्त्री 2' ने 15 अगस्त को ओपनिंग डे पर 55.40 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया, 14 अगस्त यानी गुरुवार को प्रीमियर शो के जरिये स्त्री 2 ने 9.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस तरह से फिल्म का कुल कलेक्शन 64.8 करोड़ रुपए रहा।
'स्त्री 2' ने प्रभास की 'कल्कि 2898 एडी', शाहरुख खान की 'पठान' और रितिक रोशन की 'फाइटर' का रिकॉर्ड तोड़कर पहला स्थान हासिल किया है। 'स्त्री 2' को 15 अगस्त की छुट्टी का खूब फायदा मिला और सुबह से ही फिल्म के शो हाउसफुल हो गए। 
 
जॉन अब्राहम की एक्शन फिल्म 'वेदा' ने भी पहले दिन ठीकठाक कलेक्शन किया। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 6.75 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। इस फिल्म में शरवरी वाघ, तमन्ना भाटिया और अभिषेक बनर्जी भी अहम भूमिका में हैं। 
 
अक्षय कुमार की फिल्म 'खेल खेल में' की बात करें तो 15 अगस्त को रिलीज हुई फिल्मों में इसका कलेक्शन सबसे कम रहा। लंबे समय से एक हिट का इंतजार कर रहे अक्षय कुमार की इस फिल्म ने पहले दिन 5.23 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। हालांकि 'खेल खेल में' का ओपनिंग डे कलेक्शन अक्षय कुमार की पिछली रिलीज फिल्म 'सरफिरा' से ज्यादा रहा है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
कंगना रनौट को अपने लिए प्रेरणा मानते हैं श्रेयस तलपड़े, बोले- इमरजेंसी में उनसे बहुत कुछ सीखा