गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. ss rajamouli rrr staring jr ntr ram charan trailer will release on 9 december
Written By
Last Modified: रविवार, 5 दिसंबर 2021 (14:07 IST)

इस दिन रिलीज होगा एसएस राजामौली की 'आरआरआर' का ट्रेलर

इस दिन रिलीज होगा एसएस राजामौली की 'आरआरआर' का ट्रेलर - ss rajamouli rrr staring jr ntr ram charan trailer will release on 9 december
बाहुबली के निर्देशक एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आरआरआर' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में जुनियर एनटीआर और रामचरण के साथ आलिया भट्ट और अजय देवगन भी नजर आने वाले हैं। कई बार पोस्टपोन होने के बाद यह फिल्म 7 जनवरी 2022 को रिलीज होने जा रही है।

 
फिलहाल दर्शक इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। पहले फिल्म का ट्रेलर 3 दिसंबर को रिलीज होने वाला था। लेकिन हाल ही में इस पोस्टपोन कर दिया गया था। अब इस फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। इस पैन इंडिया फिल्म का ट्रेलर 9 दिसंबर को रिलीज होने जा रहा है।
 
मेकर्स ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर करके 'आरआरआर' के ट्रेलर रिलीज डेट की जानकारी दी है। इससे पहले आरआरआर के मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज डेट पोस्टपोन होने की भी जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। रिपोर्ट्स की माने तो दिग्गज गीतकार श्रीवेनेला सीताराम शास्त्री के निधन की वजह से ट्रेलर को पोस्टपोन किया था। 
 
आरआरआर फिल्म दो महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की कहानी है। जिसे बड़े पर्दे पर दिखाया जाने वाला है। इस फिल्म में विद्रोह और संघर्ष के दौर के खिलाफ जाकर नायकों को एक अलग रूप में दिखाया जाएगा।
ये भी पढ़ें
सारा अली खान ने रणवीर सिंह के साथ किया 'चका चक' डांस, वीडियो वायरल