biodatamaker
✕

बाथटब में डूबने से हुई श्रीदेवी की मृत्यु... रिपोर्ट में हुआ खुलासा!

Updated: सोमवार, 26 फ़रवरी 2018 (17:10 IST)
श्रीदेवी की मृत्यु कैसे हुई? इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के जरिये हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार श्रीदेवी को चक्कर आया। वे बाथटब में गिरी और डूबने से उनकी मौत हुई। अब दूसरी autopsy नहीं की जाएगी। इस रिपोर्ट को ही मान्य मान लिया गया है। 
 
गौरतलब है कि 24 फरवरी को श्रीदेवी बाथरूम में टब में मिली थी। वे नहाने गई थीं और जब 15 मिनट में बाहर नहीं आईं तो पति बोनी कपूर ने आवाज लगाई। 
 
कोई प्रतिक्रिया न पाकर उन्होंने दरवाजा खोला तो बाथटब में श्रीदेवी को पाया। बाथटम में पानी भरा हुआ था। वे बेसुध थी। पुलिस और डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर्स ने श्रीदेवी को मृत घोषित किया। 
 
श्रीदेवी की मौत पर संशय था। शुरुआती रिपोर्ट्स में मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट माना गया। जहर की जांच के लिए टॉक्सीलॉजी टेस्ट भी किया गया था। 
 
पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर और पुलिस में बातचीत होगी और उसके बाद डेथ सर्टिफिकेट दिया जाएगा। पुलिस ने बोनी कपूर का बयान भी दर्ज किया है। उनसे साढ़े तीन घंटे तक बातचीत चली। ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग की गई। इसके अलावा डॉक्टर्स और कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। 
 
गल्फ न्यूज के अनुसार अल्कोहल के असर के कारण श्रीदेवी का संतुलन बिगड़ा। वे बाथटब में गिरी और डूब गईं। 
 
श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को मुंबई लाया जाएगा और पवन हंस श्मशान में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुंबई में कलाकार इकट्ठा हो रहे हैं। दक्षिण भारत से भी फिल्म इंडस्ट्री के कई दिग्गज मुंबई पहुंच चुके हैं। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख