suvichar
✕

नशे में चूर संजय दत्त जब श्रीदेवी के कमरे में घुस गए थे!

Updated: शुक्रवार, 12 अगस्त 2022 (17:38 IST)
श्रीदेवी ने संजय दत्त के साथ सिर्फ 'गुमराह' फिल्म की है। वे संजू बाबा के साथ ज्यादा फिल्में कर सकती थीं, लेकिन संजय ने ऐसी हरकत कर डाली थी कि श्रीदेवी उनसे नाराज हो गई थीं और उसी के चलते उन्होंने संजय दत्त के साथ फिल्म न करने का फैसला ले लिया था। 
 
बात बहुत पुरानी है जब श्रीदेवी 'हिम्मतवाला' की शूटिंग कर रही थीं। उनके चर्चे बॉलीवुड तक पहुंच चुके थे। संजय दत्त को जब पता चला कि श्रीदेवी पास ही में हिम्मतवाला की शूटिंग कर रही हैं तो वे सेट पर जा पहुंचे। 
 
सेट पर श्रीदेवी नजर नहीं आईं। पूछा तो पता चला कि वे होटल में हैं। संजय दत्त फौरन होटल पहुंचे। उस समय वे नशे में चूर थे और उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था। 
 
श्रीदेवी के रूम का दरवाजा खटखटाया। श्रीदेवी ने दरवाजा खोला तो वे सीधे अंदर घुस गए। संजय दत्त को इस हालत में देख श्रीदेवी बुरी तरह घबरा गईं। किसी तरह उन्होंने संजय दत्त को बाहर निकाला और दरवाजा बंद कर दिया। 
 
संजय दत्त ने एक इंटरव्यू में बताया भी कि उन्हें नहीं पता था कि उन्होंने श्रीदेवी के साथ उस दिन कैसा व्यवहार किया, लेकिन इतना याद है कि श्रीदेवी उन्हें इस अंदाज में देख डर गई थीं। श्रीदेवी ने बहुत वर्षों बाद संजय दत्त के साथ गुमराह साइन की जिसे महेश भट्ट ने निर्देशित किया था। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख