dharma sangrah

शुरू हुई 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की शूटिंग, दिशा को छोड़ इनके साथ रोमांस करेंगे टाइगर

Published: मंगलवार, 10 अप्रैल 2018 (15:54 IST)
करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की तैयारी लंबे समय से चल रही है। जब से फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज़ हुआ है दर्शक इसके लिए बेहद उत्साहित हैं। अपनी फिल्मों में नए टैलेंट को मौका देने वाले करण इस बार भी नई कास्ट को इंट्रोड्यूस करने वाले हैं। लेकिन इसके लीड में टाइगर श्रॉफ नज़र आएंगे। 
 
'सॉटी' के फैंस के लिए खुशखबरी यह है कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म की शूटिंग देहरादून में हो रही है, इसके पहले पार्ट की शूटिंग भी वहीं हुई थी। कहानी स्कूल स्टुडेंट्स की होगी। शूटिंग शुरू होने की जानकारी टाइगर श्रॉफ ने दी है। 
 
टाइगर ने सोशल मीडिया पर दो पिक्चर्स अपलोड करते हुए लिखा कि पुनीत मल्होत्रा ​​सर की फ्रैंचाइज़ी को आगे ले जाना एक विशेषाधिकार है। इस अवसर के लिए बहुत धन्यवाद करण जौहर सर और धर्मा मूवीज़। बहुत सारा प्यार। दिन 1, सॉटी 2। 
 
 
'सॉटी 2' पांच वर्ष पहले आई फिल्म 'सॉटी' का अगला भाग है। पिछली फिल्म में आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन लीड रोल में थे। खबर है कि तिकड़ी की इस भाग में भी स्पेशल अपीरियंस होगी। इसके अलावा टाइगर के साथ चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे भी लीड रोल में हैं और वे इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यु करने वाली हैं। फिल्म की बाकी कास्ट का अब तक खुलासा नहीं हुआ है। 

Show comments

विदेशी फैन की टी-शर्ट पर 'इक ओंकार' के साथ लिखा था दिलजीत दोसांझ का नाम, सिंगर ने स्टेज पर बुलाकर कही यह बात

'नायक' की रिलीज को 25 साल पूरे, अनिल कपूर ने शेयर किया खास वीडियो

'जवान' के 3 साल: जब एटली और शाहरुख खान ने तोड़ीं भाषाई सीमाएं और रचा सिनेमाई इतिहास

फिल्मों से परे हैं जूनियर एनटीआर की दोस्ती, डालें उनके स्पेशल बॉन्ड्स पर एक नजर

वरुण धवन मां के साथ देखने पहुंचे 'हनुमान अंश', बोले- ये सिर्फ फिल्म नहीं, एक दिव्य अनुभव है

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख